---Advertisement---

घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर अचानक सूअर ने किया हमला, Viral Video में दिखा खौफनाक मंजर

10 साल का बच्चा गली में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा होता है। तभी एक जंगली सूअर आकर उस 10 साल के बच्चे पर झपट्टा मार देता है। सूअर ने कई बार उस बच्चे पर हमला किया।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 15, 2023 5:10 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह की वीडियोस वायरल होती रहती हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से एक चौकाने वाली वीडियो सामने आई हैं। इस वीडियो में देखा गया कि एक बच्चा जब घर से बाहर खेल रहा था तो अचानक से एक सूअर ने आकर उस पर हमला बोल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

10 साल के बच्चे पर सूअर ने किया हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक 10 साल का बच्चा गली में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा होता है। तभी एक जंगली सूअर आकर उस 10 साल के बच्चे पर झपट्टा मार देता है। सूअर ने कई बार उस बच्चे पर हमला किया। ऐसे में आसपास के लोग आए और उस सूअर को भगाने लगे।

गली में खेल रहे थे बच्चें

वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि, 3 बच्चे अपने घर से बाहर एक पतली सी गली में क्रिकेट खेल रहे होते है। वीडियो में दो लड़के और एक लड़की एक दूसरे से बातचीत कर रहे हैं और हाथ में उन्होंने क्रिकेट का बल्ला ले रखा है। तभी अचानक पीछे से एक सूअर लड़के पर हमला कर देता है। वहीं बाकी के दो अन्य बच्चे सूअर को देखकर अपने अपने घर भाग जाते हैं।

Also Read: FIFA 2026 World Cup में बढ़ी टीमों की संख्या, अब 48 टीमें लेंगी हिस्सा, कुल खेले जाएंगे 104 मैच

घर के अंदर ले गई महिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि, जिस आदमी ने उस बच्चे की मदद की है उसे उठाकर सूअर के पीछे भाग में लग जाता है। बच्चे पर सूअर के हमले के बाद हर जगह शोर मचने लग जाता है तभी पड़ोस की एक महिला रोते हुए आती है और उस लड़के को गले लगाकर घर के अंदर ले जाती हैं। ‌

बच्चे को कई गंभीर चोटें

इस घटना के बाद बच्चे को कई गंभीर चोटें भी आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल उस लड़के की स्थिति ठीक बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read: Scarf Styles: गर्मियों के सीजन मे इस तरह स्कार्फ को करें अपने कपड़ों के साथ पेयर, स्टाइलिश के साथ मिलेगा कूल लुक

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

अगस्त 14, 2026

Rani Mukerji

अगस्त 14, 2026

Viral Video

अगस्त 14, 2026

Viral Video

अगस्त 14, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Shakeela

अगस्त 13, 2026