---Advertisement---

Agra Viral Video: कार चालक के साथ पुलिस की बर्बरता देख जनता का उठा भरोसा, विरोध के बीच कमिश्नरेट ने इस तरह कसी नकेल

Agra Viral Video: आगरा वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जहां एक पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठकर शख्स के साथ गुंडागर्दी करता हुआ नजर आया जिस पर पुलिस कमिश्नरेट आगरा ने प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 19, 2025 11:29 पूर्वाह्न

Agra Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Agra Viral Video: पुलिस को जनता का सहारा कहा जाता है लेकिन जब यही गुंडागर्दी पर उतर जाए तो आखिर लोग कहां जाएंगे। आगरा वायरल वीडियो पुलिस के कर्तव्य पर सवाल उठाने के लिए काफी है जहां कार चालक के साथ दबंगई दिखाते हुए पुलिस लगातार अपना भौकाल दिखा रहा है। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों का विरोध देखा गया। वहीं विरोध के बीच पुलिस कमिश्नरेट ने इस पर एक्शन लेते हुए जो किया वह चर्चा में है। आगरा वायरल वीडियो को देखकर लोगों के बीच जबरदस्त नाराजगी नजर आ रही है। आइए देखते हैं वीडियो।

पुलिस का Agra Viral Video में दिखा रौद्र अवतार

@KhabarBharti24 X चैनल से शेयर किए गए वीडियो के साथ कहा गया, “आगरा पुलिस की चेकिंग का नया तरीका। पुलिसकर्मी का कार चालक पर थप्पड़ों की बरसात करते वीडियो वायरल घटना डैशबोर्ड के कमरे में कैद।” आगरा वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह गाड़ी के अंदर बैठकर पुलिस अपना तेवर दिखाने में जरा भी नहीं हिचक रही है और उसे कानून का कोई खौफ नहीं है। वर्दी के रौब में वह वहां मौजूद शख्स पर गुंडागर्दी दिखाते हुए नजर आया और थप्पड़ों की बरसात करते दिखा है। वह जिस तरह से शख्स पर गुंडागर्दी दिखा रहा है वह आपको हैरान कर सकता है।

पुलिसकर्मी पर आगरा वायरल वीडियो को लेकर एक्शन

आगरा वायरल वीडियो को 34000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोग जब कार्रवाई की अपील करने लगे तब पुलिस कमिश्नरेट आगरा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि “प्रकरण में संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।” वहीं वीडियो को देखकर यूजर्स के बीच जबरदस्त क्रोध देखा जा रहा है और पुलिसकर्मी को इस हरकत पर उसे बर्खास्त करने की अपील की जा रही है। लोग अरेस्ट करने के साथ-साथ कह रहे हैं कि जब पुलिस वाले ही गुंडाराज स्थापित कर दे तो गुंडो की क्या जरूरत है। हालांकि पुलिस कमिश्नरेट की प्रतिक्रिया के साथ मामले में एक्शन ली जा चुकी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026