Aligarh Viral Video: अलीगढ़ से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा मामला सामने आया है। यहां पर पति ने पुलिस के साथ मिलकर अपनी बीवी को रंगे हाथों प्रेमी संग पकड़ा है। इतना ही नहीं उसने कमरे के अंदर का हैरान करने वाले खुलासा भी किया है। युवक की साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज हुई थी। लेकिन बीवी ने उस पर देहज सहित कई धाराओं में केस दर्ज करवा दिया और दूसरा प्रेमी बना लिया। बीवी के धोखे से परेशान युवक ने रंगे हाथों होटल के कमरे से पकड़ा है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या हुआ जब बीवी को पति ने रंगे हाथों होटल के कमरे में पकड़ा?
प्यार और बेवफाई का ये अलीगढ़ वायरल वीडियो Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, अलीगढ़ में पत्नी को बॉयफ्रेंड संग होटल में पकड़ने वाले पति को सुनिए – “साढ़े 3 साल पहले मेरी लव मैरिज हुई थी। ये लड़की ही मेरे पीछे पड़ी थी। मुझसे कहती थी कि मुझे तुम्हारा होना है, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी”
देखें वीडियो
अलीगढ़ में पत्नी को बॉयफ्रेंड संग होटल में पकड़ने वाले पति को सुनिए –
“साढ़े 3 साल पहले मेरी लव मैरिज हुई थी। ये लड़की ही मेरे पीछे पड़ी थी। मुझसे कहती थी कि मुझे तुम्हारा होना है, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी” https://t.co/E6mVpeYiss pic.twitter.com/KyyUzgblOP
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 16, 2026
वीडियो में आकाश कुमार बता रहे हैं कि, उन्होंने अलीगढ़ की लड़की से साढ़े तीन साल पहले शादी की थी। लेकिन कुछ समय बाद उसका अफेयर मृदुल नाम के युवक से चलने लगा। आदमी अपनी बीवी के अफेयर पर काफी गुस्सा करता था। लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद महिला ने उसी पर दहेज सहित अन्य धाराओं में केस दर्जा करवा दिया। युवक बुलंदशहर का रहने वाला है। वो अपने किसी रिश्तेदार के घर अलीगढ़ आया हुआ था। अचानक से उसकी नजर बीवी और प्रेमी पर पड़ गई। उसने पीछा करते हुए पुलिस को होटल में बुला लिया। जब वो सभी कमरे में गए तो महिला अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी।
Aligarh Viral Video देख यूजर्स हुए दंग
आकाश कुमार ने थाने में बीवी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया का कैमरों के सामने युवक का खुलासा देख लोग सन्न हैं। एक यूजर वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखता है कि, तभी तो ताऊ कहते हैं कि, ‘औरत जात पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए’। दूसरा लिखता है, ‘बहुत अफसोस जनक बात है लव मैरिज की थी तो निभाना चाहिए था’। वहीं, काफी सारे लोग आदमी को तलाक लेने की सालह दे रहे हैं।
