---Advertisement---

Almora Viral Video: पहाड़ से अचानक बरसने लगे मोटे-मोटे पत्थर, यमराज को चैलेंज करते हुए लड़के ने घायल को ऐसे बचाया

Almora Viral Video: उत्तराखंड के अल्मोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक पत्थरों के बीच घिर जाता है और बुरी तरह से घायल हो जाता है। तभी एक लड़का युवक की जान को बचाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 3, 2025 3:35 अपराह्न

Almora Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Almora Viral Video: उत्तराखंड, हिमाचल से लेकर मैदानों तक में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। हर तरफ से तबाही की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी जान और माल की हानि हुई थी। लेकिन उसके बाद से तमाम सारे ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें प्रकृति इंसानों पर कहर बरपा रही है। इस बीच अल्मोड़ा से एक डरावना वीडियो सामने आया है। यहां पर पहाड़ से अचानक मोटे-मोटे पत्थर बरसने लगे। जिसके नीचे एक आदमी दब गया। तभी वहां पर एक लड़का आया और उसने हिम्मत दिखाते हुए युवक को बाहर खींचा। ये वीडियो Social Media पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पत्थरों की बारिश में युवक ने लड़के की बचाई जान

इस खौफनाक Almora Viral Video सोशल मीडिया पर NBT Hindi News ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘लैंडस्लाइड के दौरान पत्थर की चपेट में आया शख्स, एक ने अपनी जान पर खेलकर बचाया।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, अचानक से सड़क पर मोटे-मोटे पत्थर गिरने लगते हैं। इन पत्थरों की बारिश में एक आदमी दब जाता है। आस-पास काफी सारे लोग मौजूद हैं। लेकिन किसी की भी हिम्मत उसे बचाने की नहीं हुई है। तभी वहां पर एक लड़का आता है और वो अपनी जान की परवाह किए बगैर भारी पत्थरों की परवाह किए बिना उसे बचा लेता है। फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है।

Almora Viral Video में दिखा खौफनाक मंजर

ये दिल दहला देने वाला अल्मोड़ा वायरल वीडियो भिकियासैंण-रामनगर मोटर मार्ग का है। 2 सितंबर को अचानक से पहाड़ से पत्थर बरसने लगे थे। जिसकी वजह से स्थानीय लोग इसकी जद में आ गए। पहाड़ से बरसते पत्थरों का ये वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने बनाया है। अब यही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई सौ व्यूज आ चुके हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 6, 2026

Viral Video

जून 6, 2026

Viral Video

जून 6, 2026

Heat Stroke

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Health Tips

जून 5, 2026