DNP India Hindi

Amity Noida News: नामी स्कूल में मासूम बच्चे के साथ कांड, वीडियो देख कांप रहा मां-बाप का कलेजा

Amity Noida News

Picture Credit: X

Amity Noida News: उत्तर प्रदेश नोएडा के नामी स्कूल में यूकेजी में पढ़ने वाले मासूम बच्चे के साथ एक ऐसा कांड हुआ है, जिसे जानने के बाद महंगे स्कूल में बच्चों को पढ़ाने वाले माता-पिता का कलेजा कांप रहा है। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की बस के अंदर की 6 साल का बच्चा घंटों तक बंद रहा है। इस दौरान उसके माता-पिता ढूंढते रहे। उनका कहना था हमारा बच्चा स्कूल की बस में तो बैठा लेकिन स्कूल तक नहीं पहुंचा। कई घंटों तक माता-पिता की जान हलक में अटक गई। काफी ढूंढने के बाद मासूम पार्किंग में खड़ी बस के अंदर पसीने से सराबोर रोता बिलखता हुआ मिला। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

Amity Noida News: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की बड़ी लापरवाही आयी सामने

ये घटना बृहस्पतिवार की  है। नोएडा के थाना 39 क्षेत्र के सेक्टर 44 के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में यूकेजी के छात्र को परिजनों ने स्कूल की बस में तो बैठाया लेकिन वो स्कूल नहीं पहुंचा। जब स्कूल की तरफ से परिजनों को बच्चे के स्कूल ना आने की खबर दी गई तो उनके होश हउड़ गए क्योंकि उन्होंने सुबह स्कूल की बस में बैठाया था।

बस के रजिस्टर में बच्चे की अटेंडेंस भी लगी थी। लेकिन मासूम स्कूल नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजन और स्कूल बच्चे को ढूंढते रहे। 7 से 8 घंटे बाद अचानक से स्कूल से 25 किलोमीटर दूर पार्किग में बस के अंदर बच्चा रोता हुआ मिला। इस दौरान वो पसीने से सराबोर था और बहुत ज्यादा डरा हुआ था। बच्चे के मिलने के बाद माता-पिता की जान में जान आयी।  बस के अंदर बंद 6 साल के बच्चे के साथ कुछ भी  हो सकता था।

स्कूली बस में बच्चे को छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई

इस घटना के बाद एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन की तरफ से बयान आया है। प्रिंसिपल रेणु सिंह ने कहा है कि, बस खराब हो गई थी। जिसके बाद उसे बदलना पड़ा लेकिन बच्चा किन परिस्थितियों में बस के अंदर रह गया। इसकी जांच की जा रही है। वहीं, कुछ रिपोट्स में दावा किया जा रहा है कि, ड्राइवर और अटेंडे को हटा दिया गया है। स्कूल ने ट्रांसपोर्टर और बस के कर्मचारियों पर लापरवाही का ठिकरा फोड़ा है।  बेहरहाल मामला जो भी रहा हो लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स स्कूल की लापरवाही बता रहे हैं।

Exit mobile version