Site icon DNP India Hindi

Hapur Viral Video: स्कूली बस में घुसकर पहले छात्र को बेरहमी से पीटा फिर चलाई गोली, वीडियो देख रुह कांप रही

Hapur Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर कुछ गुंडों ने स्कूली बस में घुसकर बेरहमी से 10वीं के छात्र को पीटा है। इस दौरान वो मदद के लिए चीख रहा था लेकिन किसी भी छात्र ने बचाने की कोशिश नहीं की है। इतना ही नहीं गुंडों ने छात्र पर गोली भी चला दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों की रुह कांप रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Hapur Viral Video: स्कूली बस में घुसकर छात्र को बेरहमी से पीटा

ये घटना मेरठ-हापुड़ मार्ग की बताई जा रही है। छात्र को स्कूली बस में घुसकर पीटते छात्रों के वीडियो को Sachin Gupta नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ में स्कूल बस में गुंडई। छात्र को बर्बरता से पीटा। वो चीखता–चिल्लाता रहा। आरोपी हिस्ट्रीशीटर कलवा त्यागी बताया जा रहा है।’

इस घटना के वीडियो में गुंडे छात्र को बेरहमी से तो पीट ही रहे हैं। इसके साथ ही गंदी-गंदी गालियां भी दे रहे हैं। ये वीडियो विचलित कर सकता है। दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार , पीड़ित 10वीं के छात्र के पिता योगेश त्यागी ने लोहियानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित शास्त्री नगर के डीएवी स्कूल में पढ़ता है। जब गुंडों ने उस पर हमला किया तो वो सीबीएसई 10 वीं बोर्ड का एग्जाम देकर लौट रहा था। इसी दौरान मेरठ-हापुड़ रोड पर दो बाइक पर 6 लोग आए । उन्होंने जबरन स्कूल की बस को सड़क पर रुकवा दिया और अंदर घुसकर छात्र की पिटाई करना शुरु कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने छात्र पर गोली भी चला दी। गनीमत ये रही कि, छात्र को गोली नहीं लगी। अब इसी घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हापुड़ पुलिस ने 4 लोगों पर की FIR

पीड़ित के पिता ने सिद्धार्थ बसैया और हरकितन बसैया सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ये आरोपी फफूंडा गांव के हैं। अभी तक मारपीट का कारण सामने नहीं आ सका है। एफआईआर के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही इसके असली कारण का पता चल सकेगा।

 

Exit mobile version