Viral Video: अगर दिल में शौक जिंदा हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती है। ये बात आपने कई बार सुनी होगी लेकिन अब इस भौकाली दादी को देखकर पूरा यकीन हो जाएगा। सोशल मीडिया पर एक 90 साल की बूढ़ी अम्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अम्मा के मुंह में दांत तक नहीं है लेकिन जिस रफ्तार से वो कार को दौड़ा रही हैं। उसे देखने के बाद यूजर्स ने हैरानी से सिर पकड़ लिया है। दादी का जज्बा लोगों को सीधे प्रभावित कर रहा। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि, इस उम्र में भी कोई इस रफ्तार से कार को चला सकता है।
Viral Video: बिजी रोड पर दादी ने दौड़ाई मारुति ऑल्टो
भौकाली दादी के इस वायरल वीडियो को prabhat.khabar ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। एक बाइक राइडर ने जम्मू के कठुआ में दादी को कार चलाते हुए कैमरे में कैद किया है। वो गाड़ी रोक कर दादी से बात भी करता है।
दादी का रिएक्शन दिल को छू लेना वाला था। इसके बाद अम्मा जिस स्पीड से कार लेकर भागती हैं, उसे देख हर कोई सन्न रह जाता है। दादी का कॉन्फिडेंस होश उड़ा देने वाला है। इस दादी ने लोगों का दिल जीत लिया है।
90 साल की दादी कैसे बनी सोशल मीडिया स्टार?
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि,बूढ़ी दादी मारुति ऑल्टो कार किस रफ्तार से चला रही है।खबरों की मानें तो बूढ़ी दादी जम्मू के कठुआ में रहती हैं। उन्हें कार चलाने का बहुत शौक है। यही वजह है कि, वो इस उम्र में रफ्तार से बिजी सड़क पर कार दौड़ा रही हैं। दादी के इसी जज्बे को कुछ लोग अल्ट्रा प्रो मैक्स कह रहा हैं तो वहीं, कुछ लोग उसे जुनूनी दादी कह रहे हैं। व्लॉगर विशाल लालोत्रा ने दादी की वीडियो इंस्टाग्राम पर डालकर रातों-रात उन्हें स्टार बना दिया है। हर कोई इस 90 साल की दादी का फैन हो गया है।
