---Advertisement---

Animal Video: कर्मठ कुत्ता! सीढ़ी पर चढ़ते हुए बार-बार पटकी खाने के बाद भी डॉग ने नहीं मानी हार, अंत देख लोग ठोक रहे सलाम

Animal Video: सोशल मीडिया पर एक कर्मठ कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है। वह कई बार सीढ़ी से गिरता है लेकिन, उसके बाद भी वह हार नहीं मानता है और फिर वो कर जाता है, जिसे देख लोग हैरान हो जाते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 13, 2024 5:14 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: हम में से कई सारे लोग अपने माता-पिता और गुरुजनों से एक लाइन जरुर सुनते आए हैं और वो है “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है।” जीवन के संघर्ष में ये छोटी सी लाइन जोश भर देती है और मंजिल पाने में मदद करती है। लेकिन क्या कभी आपने किसी कुत्ते को इस कहावत को सच करते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो इस (Dog Viral Video) देख सकते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक (Animal Video) वायरल हो रहा है। जिसमें कुत्ता सीढ़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन, बार-बार गिर जा रहा है। वीडियो के अंत में वह कुछ ऐसा कर जाता है, जिसकी वजह से लोग इस डॉग की तारीफ करने लग जाते हैं।

मेहनती कुत्ते का वीडियो वायरल

इस (Dog Viral Video) को maganga_officialtz नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस (Animal Video) में देखा जा सकता है कि, लकड़ी की सीढ़ी के जरिए ये कुत्ता छत पर चढ़ने की सोच रहा है। इसलिए वह ऊपर जाने के लिए बार-बार प्रयास भी कर रहा है। लेकिन जितनी बार भी वह इस सीढ़ी पर चढ़ रहा है औंधें मुंह गिर जा रहा है। कुत्ते की इस पटकी और कोशिश को वहां पर मौजूद लोग देख रहे हैं और हंस रहे हैं। लेकिन मदद कोई नहीं कर रहा है। इस दौरान ये कुत्ता उन लोगों को देखता है और बार-बार गिरने के बाद अंत में सीढ़ी पर चढ़ जाता है।

Animal Video देख लोग कर रहे तारीफ

कुत्ते की इस (Animal Video) को दो दिन पहले ही maganga_officialtz नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 2 लाख 36 हजार से ज्यादा लोगों के लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को देख कुत्ते की तारीफ कर रहे हैं और कमेंट में लिख रहे हैं कि, “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है”। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “सुना था कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होता आज देख भी लिया है”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026