---Advertisement---

Viral Video: घर में घुसकर पुलिसवाली ने महिला के बाल पकड़कर जमकर कूटा, वीडियो देख यूजर बोला, ‘वर्दी की गर्मी’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह घर में घुसकर एक अन्य औरत को पीटती हुई दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 12, 2024 6:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिहार के सासाराम से एक दिल दहला देने वाली (Viral Video) चर्चा में आ गई है। यहां पर एक महिला दरोगा ने घर में घुसकर एक औरत को बुरी तरह से पीट दिया है। इस घटना के वायरल वीडियो के बाद महिला पुलिसकर्मी पर एक्शन भी हुआ है। घटना के वीडियो में पुलिस वाली महिला पर पहले तो काफी चिल्ला रही है। इसके बाद बाल पकड़कर महिला पर थप्पड़ बरसाना शुरु कर देती है। इस दौरान वहां पर एक आदमी कुछ पेपर लिए खड़ा है। इस घटना को दूर से रिकॉर्ड किया गया है। अब ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देख यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर लिखता है कि, ‘वर्दी की गर्मी’।

पुलिसवाली ने घर में घुसकर महिला को पीटा

इस घटना के Viral Video को एक्स पर FirstBiharJharkhand नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “बिहार की लेडी दारोगा की दबंगई: घर में घुसकर छोटे बच्चों के सामने महिला के साथ की मारपीट, सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी का मामला.”

घटना की वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक पुलिस वाली किसी के घर में खड़ी है और बहुत डांट रही है। पुलिस वाली के साथ एक आदमी भी खड़ा है। इस दौरान लेडी दरोगा महिला पर चिल्लाते हुए उसके बालों को पकड़ लेती है और पीटना शुरु कर देती है। वीडियो में अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल हो रहा है। पुलिस वाली इस महिला को ऐसे क्यों पीट रही है? इसका कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन बिहार पुलिस की तरफ से मामले को लेकर एक पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा है कि, “इस संबंध में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है ।”

Viral Video देख यूजर्स ने उठाए सवाल

इस Viral Video को एक्स पर कुछ ही घंटों पहले ही अपलोड किया गया है। इस पर अब तक 17 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, “पुलिस ख़ुद गुंडा हो गई है, इस पुलिस वाली को महिला के ऊपर हाथ छोड़ने का अधिकार, गाली गलौज करने का अधिकार किसने दिया।” वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “पुलिस को इतना अधिकार किसने दिया। लोग कहते है ठेले वाले का बेटा IS बन गया क्या उस IS को नहीं दिखता। 1 जिले का उदाहरण तो दिखाओ जहां अपराध मुक्त हो गया है। सब अपना बैंक बेलेंस क़े चकर में है। अपना काम बनता भाड़ में जाये जनता। इससे अच्छा तो हम गुलामी ठीक थे।”

फिलहाल पुलिस मामले की जांच चल रही है। लेकिन इस वीडियो ने लोगों के अंदर कई सवाल पैदा कर दिए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026