---Advertisement---

Animal Video: मुर्गे की आंखे देख खौफ में आया खूंखार Pitbull, कुत्ते की हालत देख यूजर बोला ‘शुक्र मना आज मंगलवार है’

Animal Video: सोशल मीडिया पर एक पिटबुल कुत्ते और मुर्गे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मुर्गे ने आंखें दिखाकर इस खूंखार कुत्ते को भागने पर मजबूर कर दिया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 15, 2024 6:05 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: वैसे तो कुत्ते काफी फ्रेंडली और शांत स्वभाव के माने जाते हैं। लेकिन कुत्तों की सबसे खतरनाक प्रजाति पिटबुल है। पिटबुक के हमले के वीडियो (Pitbull Dog Attack Video) अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। पिटबुल कुत्ते अकसर लोगों पर हमला कर देते हैं। इनमें से कई सारे मामलों में तो लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं। यही वजह है कि, कुछ स्थानों पर इंसानी बस्तियों में इस कुत्ते को रखने के लिए विशेष परमिशन लेने की जरुरत होती है। पिटबुल का खौफ तो आपने खूब देखा और सुना होगा लेकिन, क्या कभी इसे डरते हुए देखा है और वो भी मुर्ग से? अगर नहीं देखा है तो इस (Animal Video) में देख लीजिए। इस वीडियो में एक देसी मुर्गे ने आंखें दिखाकर ही पिटबुल की हालत खराब कर दी।

मुर्गे की हिम्मत देख खौफ में आया Pitbull Dog

इस Animal Video को meli_aseel_01 नाम के इंस्टाग्राम अकाउट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक घर में पिटबुल कुत्ता और मुर्गा दिख रहा है। अचानक से इस बड़े और खूंखार दिखने वाले कुत्ते को मुर्गा रोक लेता है और आंखें दिखाने लग जाता है। इतना ही नहीं मुर्गा इस कुत्ते पर हमला करने की भी कोशिश करता है। मुर्गे की इस हिम्मत को देख कुत्ता सहम जाता है और वहां से निकलने में ही अपनी भलाई समझता है।

Animal Video यूजर्स क्या बोल रहे?

इस वायरल वीडियो को एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस पर अब तक 67 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है कि, शुक्र मान आज मगंलवार है। वहीं, कुछ यूजर्स इस कुत्ते को वेजिटेरियन बता रहे हैं। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, खाली बर्तन आवाज नहीं करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026