---Advertisement---

Animal Viral Video: Wayanad Landslide के बाद एक हफ्ते तक मालिक को ढूंढता रहा डॉगी, आखिर में हुआ कुछ ऐसा कि भर आई सबकी आंखें

Animal Viral Video: 6 दिन के बाद अपनी मालकिन से मिलकर इस डॉगी का रियूनियन देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, मिले अब तक इतने व्यूज़।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 5, 2024 3:52 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: वायनाड भूस्खलन घटना को लेकर हर तरफ खौफ का माहौल है और इसमें अब तक करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है इस आकस्मिक त्रासदी से पीड़ित के परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है। कई लोग अपने संबंधी से बिछड़ गए हैं तो कई के घर वाले इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है और ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी की निगाहें गमगीन हो गई है। जहां एक हफ्ते से एक पेट डॉगी अपने मालिक को ढूंढता फिर रहा था।

रियूनियन देख इमोशनल हो जाएंगे आप

इस Animal Viral Video में आप देख सकते हैं कि कैसे एक पेट डॉग अपने मालिक को पिछले एक हफ्ते से ढूंढ रहा था। अंत में जब वह अपने मालिक से मिला तो नजारा क्या था यह देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। यही वजह है कि लोग इसे देखने के बाद काफी इमोशनल हो रहे हैं और फिलहाल यह वीडियो चर्चा में है। वीडियो में आप देखेंगे कि मालकिन अपने डॉगी को सहलाती है और उस पर खूब प्यार लुटाती नजर आई।

वीडियो पर लोग भी लुटा रहे प्यार

इस लैंडस्लाइड घटना में कई लोगों के परिजन अभी भी लापता है और ऐसे में इस डॉगी को अपने मालिक का साथ लगभग एक हफ्ते बाद मिला। मालकिन से मिलने के बाद इस डॉगी की खुशी देखने लायक है। इस वीडियो में इस बात की जानकारी दी गई है कि लगभग 6 दिन के बाद इस डॉगी को अपने मालिक से मुलाकात हुई और इस दौरान आप देख सकते हैं कि डॉगी अपनी मालकिन से किस तरह प्यार कर रहा है। यह साफ जाहिर है कि मालकिन की भी खुशी देखने लायक है और वह अपने पेट डॉग पर प्यार लुटाती है। इस दौरान उसे खूब सहलाती है और यह इमोशनल रियूनियन देखने के बाद हर किसी की निगाहें अटक गई। the_ultimate_trolls_ इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026