---Advertisement---

Animal Viral Video: फुर्ती बेमिसाल! एलीगेटर ने हिरण को एक ही झटके में बनाया शिकार, इस तरह पलक झपकते बदल गया नजारा

Animal Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में एलिगेटर की फुर्ती देखने के बाद आपकी आंखें चौंधिया जाएगी। निश्चित तौर पर यह आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2024 2:50 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: पानी के दैत्य मगरमच्छ अपने शिकार को लेकर किस तरह फुर्तीला होता है इसमें कोई दो राय नहीं है। यही वजह है कि पानी में अगर कोई और जीव आ जाए तो जान बचना वाकई मुश्किल होता है वह भी अगर सामने मगरमच्छ हो। सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा ही वायरल हो रहा है जिसमें एलिगेटर की फुर्ती की तारीफ करनी बनती है और इसे देखने के बाद 1 मिनट के लिए आपकी भी नजरे धुंधला जाएगी। आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर इस वीडियो (Video) में हुआ क्या। एलीगेटर और हिरण के बच्चे के इस वीडियो (Animal Viral Video) के अंत का जरूर उठाएं लुत्फ।

Animal Viral Video में देखें एलिगेटर का आतंक

जहां तक इस वीडियो की शुरुआत की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक नदी के किनारे हिरण का बच्चा पानी पीने के लिए आता है लेकिन पानी के दैत्य की नजरों से वह नहीं बच पाता है। आगे आप देखेंगे कि पलक झपकते ही एलीगेटर ने उस हिरण के बच्चे को दबोच लिया और अपना शिकार बना लिया। बेचारे मासूम हिरण के बच्चे को सोचने की भी मोहलत नहीं मिली और एलीगेटर में उसे अपने शिकंजे में ले लिया।

Animal Viral Video में एलिगेटर की बेरहमी

वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे हिरण का बच्चा छटपटाता नजर आता है लेकिन एलीगेटर उसे मुंह में दबाकर पानी में खींचते हुए लेकर जाता है। इस वाइल्ड लाइफ फाइट वीडियो देखने के बाद आपको भी हैरानी होने वाली है। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। Latest Sightings यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को 74000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं तो वही 2000 लोगों ने इसे लाइक किया है।

Animal Viral Video में एलिगेटर की फुर्ती के फैन हुए यूजर्स

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “स्पीड क्या जबरदस्त है।” तो दूसरे ने कहा झपट्टा वाकई काफी खतरनाक था। एक ने कहा पानी में भी इतनी तेजी तो दूसरे ने कहा एलिगेटर का डिनर तैयार हो गया। यूजर्स मगरमच्छ की फुर्ती के फैन हो गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026