---Advertisement---

Animal Viral Video: इस तरह युद्ध कौशल सीखते नजर आए बेबी टाइगर, जबरदस्त एक्शन देख आप भी रह जाएंगे हक्के-बक्के

Animal Viral Video: बेबी टाइगर को जबरदस्त एक्शन करते हुए देख लोग भी रह गए हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, मध्य प्रदेश टूरिज्म ने किया शेयर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 12, 2024 6:13 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे वायरल होते हैं जिसे देखने के बाद आप मंत्रमुग्ध हो जाते हैं तो कुछ को देख हैरान रह जाते हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें दो बेबी टाइगर आपस में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वे आपस में ही खेल रहे हैं और युद्ध कौशल का अभ्यास करते हुए नजर आए जो वाकई काफी दिल जीतने लायक है। वीडियो में आप इसे देखकर दंग रह जाएंगे। आइए देखते हैं आखिर क्यों है यह वीडियो खास और क्यों एनिमल लवर्स कर रहे हैं इसे पसंद।

वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं लोग

मध्य प्रदेश टूरिज्म के एक्स प्लेटफार्म पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “मध्य प्रदेश में सफारी पर निकलना केवल पगमार्ट ट्रैक करने के बारे में नहीं है। यह प्रकृति की प्राकृतिक सुंदरता में एक रोमांचक विसर्जन है।हाल ही में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में mungekar_siddhesh ने शाबकों को उनके युद्ध कौशल का अभ्यास करते हुए कैद किया। इस वीडियो को 3000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।

बेबी टाइगर की चाल और एक्शन देख रह जाएंगे हैरान

यह वीडियो वाकई काफी मनमोहक है जिसमें आप देख सकते हैं कि पहले बेबी टाइगर जमीन पर लेटे हुए हैं और धीरे-धीरे उड़ते हुए जबरदस्त एक्शन दिखता है। वे आपस में खेल रहे हैं और एक दूसरे के आमने-सामने हैं। कुछ सेकंड के इस क्लिप को देखने के बाद आप इस मनमोहक दृश्य के कायल हो जाएंगे। युद्ध कौशल में यूं ही नहीं टाइगर को पारंगत माना जाता है। कहा भी जाता है कि जीते की चाल कभी भी मात दे सकती है और शायद यही वजह है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है
निश्चित तौर पर एनिमल लवर्स के लिए यह वीडियो काफी खास है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026