---Advertisement---

Animal Viral Video: जिम आए लंगूर को देख बॉडी बिल्डर्स कांपे थर-थर, यूजर्स बोले-“Gym जाने का क्या फायदा?”

Animal Viral Video: जिम में लंगूर को देख खौफ में आए बॉडी बिल्डर्स। वीडियो देख लोग ले रहे मजे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 11, 2024 2:01 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: लड़कों में जिम जाकर बॉडी बनाने के क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। अपने आप को ताकतवर और अट्रेक्टिव बनाने के लिए लोग जिम का सहारा लेते हैं।यही वजह है कि, बॉडी बिल्डर्स के लंबे चौड़े शरीर को देखकर लोग अकसर डर जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इन बॉडी बिल्डर्स को लंगूर से डरते हुए देखा है? अगर नहीं देखा तो देख लीजिए। इंटरनेट पर एक वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक लंगूर जिम में जाता है और एक-एक जिम ब्यॉय की हालत खराब कर देता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, लंगूर एक लड़के की तरफ ज्यादा घूम रहा है, लेकिन लंगूर को देखकर सभी डर रहे हैं।

लंगूर के खौफ से कांपे बॉडी बिल्डर्स

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, जिम में एक लड़के के आगे पीछे ये लंगूर घूम रहे हैं, वो जहां पर जा रहा है ये उसके पास जा रहे हैं। लंगूर की इस हरकत को देख वहां पर मौजूद लोग काफी डर रहे हैं। इनके चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता है। लंगूर इस तरह की हरकत क्यों कर रहा है? इसको लेकर कोई भी जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लोगों को मजे लेने का मौका मिल गया है।

Animal Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस वीडियो को surajpagare28 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से 24 जनवरी को शेयर किया गया था। इस पर अब तक 38 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं और बोल रहे है कि, इस लड़के ने “फीस नहीं भरी होगी।” वहीं, कुछ लोग ये बोल रहे हैं कि, “ये लंगूर पिछले जन्म का बदला लेने आया है।” इसके साथ ही जिम में पसीना बहा रहे इन लड़को को देखकर लोग बोल रहे हैं कि, जिम जाने का क्या ही फायदा? इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026