---Advertisement---

Animal Viral Video: प्रोफेशनल कैमरा चलाता चिम्पैंजी हुआ वायरल, स्किल के आगे इंसान भी फेल, देखें वीडियो

Animal Viral Video: प्रोफेशनल कैमरा चलाते हुए एक चिम्पैंजी का अनोखा वीडियो वायरल।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 23, 2024 3:12 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: जानवरों में चिम्पैंजी को काफी समझदार माना जाता है। चिम्पैंजी काफी हद तक इंसानों की तरह हरकतें भी करते हैं। इनका दिमाग भी काफी तेज माना जाता है। चिम्पैंजी के अंदर कई बार इंसानों वाली भावानाएं भी देखी की गई हैं, जिन्हें देखकर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक चिम्पैंजी एक फोटोग्राफर के साथ खड़ा है और कैमरे में खींचे गए फोटो को देख रहा है। ये चिम्पैंजी जिस तरह से इस कैमरे को चला रहा है वो किसी को भी सोच में डाल सकता है।

कैमरा चलाते हुए चिम्पैंजी हुआ वायरल

इस वीडियो को Nature is Amazing नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “वन्यजीव फोटोग्राफर जेसी पिएरी द्वारा क्लिक की गई तस्वीरों को देख रहा उत्सुक चिम्पैंजी।” इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कैमरामैन के साथ खड़ा हुआ चिम्पैंजी अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करते हुए एक-एक करके फोटो बढ़ाता हुआ दिख रहा है। वह इस इंसान की तरह रिएक्शन देते हुए देखा जा सकता है। चिम्पैंजी बहुत ही गौर से देख रहा है।

Animal Viral Video तेजी से हो रहा वायरल

इस वीडियो को 23 जुलाई यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक एक मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स कमेंट करते हुए इस चिम्पैंजी की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। ये वीडियो किसी को भी चौंका सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Periods

मार्च 30, 2026

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026