---Advertisement---

Animal Viral Video: खौफनाक! वीडियो बनाते रहे लोग और बच्चे को लातों से कुचलता रहा दरिंदा घोड़ा, देख लोगों की निकली आह

Animal Viral Video: नन्हें से मासूम बच्चे को लातों से कुचलते हुए घोड़े का वीडियो वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 10, 2024 2:30 अपराह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: इंसानों और घोड़े का साथ सालों पुराना है। यही वजह है कि, लोग इसे पालते हैं और काफी ट्रेनिंग भी देते हैं। घोड़ा एक शाक्तिशाली जानवर के साथ काफी दिमाग वाला जानवर है। इंसान के प्यार और केयर को ये समझता है, लेकिन कभी-कभी ये जानवर अपने खतरनाक रुप में आ जाता है और अकसर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे जाता है, जिसकी वजह से इससे डर लगने लगता है। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक घोड़ा बहुत ही दरिंदगी दिखाते हुए छोटे से मासूम बच्चे को कुचल रहा है।

घोड़े ने मासूम बच्चे को कुचला

https://twitter.com/TheeDarkCircle/status/1822097393094934729

इस वीडियो को Wildlife Uncensored नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, घोड़ा कुछ खा रहा है, तभी वहां पर एक छोटा सा बच्चा पहुंचता है। इस बच्चे के हाथ में कोई खाने की चीज है, जिसे वो इस घोड़े को खाने के लिए दे रहा है। तभी अचानक से घोड़े को काफी गुस्सा आ जाता है। ये घोड़ा इस बच्चे के करीब आते ही इसे अपनी लातों से बुरी तरह से पटक-पटक कर मारने लगता है। इस दौरान कुछ लोग इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहे होते हैं। बच्चे को बुरी तरह से कुचलता हुआ देख वो लोग इस बच्चे की तरफ बढ़ने की कोशिश करते हैं। ये वीडियो काफी दिल को दहला देने वाला है।

Animal Viral Video देख लोगों का दिल दहला

घोड़ा जिस तरह से इस मासूम बच्चे को कुचल रहा है। इससे किसी का भी मन खराब हो सकता है। इस खौफनाक वीडियो को एक्स पर 10 अगस्त यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस पर अब तक 93000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो काफी खौफनाक है। वीडियो देख लोग इस मासूम बच्चे की सलामत होने की दुआ कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे हैं कि, इस तरह के जानवरों से दूर ही रहना चाहिए। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026