---Advertisement---

Animal Viral Video: जानलेवा एक्शन! मगरमच्छों के अटैक में फंसा जेब्रा, बचने के लिए किया ऐसा कारनामा कि शिकारी हुए फुस्स

Animal Viral Video: मगरमच्छ को देख पानी में जाने से कोई भी जीव कतराते हैं लेकिन इस सब के बीच मगरमच्छ के झुंड ने अपना निशाना एक जेब्रा को बनाया लेकिन जेब्रा भी अकलमंद निकला। आइए देखते हैं वीडियो

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2024 5:05 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कहते है जंगल का एक ही कानून होता है या तो शिकारी बनो या शिकार, यहां हर एक जानवर किसी भी तरह अपनी जान बचाने में लगा रहता। एक मशहूर कहावत भी है कि जंगल में हर रोज हिरण और शेर दोनों खूब दौड़ लगाते है, हिरण अपनी जान बचाने के लिए दौड़ता है ताकि वो जिंदा रह पाए और शेर अपने शिकार के लिए दौड़ता है ताकि उसकी भी जान बची रहे।

शिकार और शिकारी के बीच जमकर जद्दोजहद

https://youtube.com/shorts/Ou_JdQO2b48?si=JMYRDTRq3Aq_1nvq

आपने जंगल के कई ऐसे Animal Viral Video देखे होंगे जिसमे शिकार और शिकारी के बीच जमकर जद्दोजहद होती है और कई मौकों में शिकार होने वाला जानवर हिम्मत की ऐसी मिसाल पेश करता है कि शिकारी संग देखने वालों के भी होश उड़ जाते है। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लाए है जिसमे सबसे खूंखार शिकारियों में से एक मगरमच्छ और अपनी फुर्ती के लिए मशहूर जेब्रा के बीच भिडंत हो जाती है।

नदी पार कर रहा होता है जेब्रा

वीडियो में आप देख सकते है एक जेब्रा नदी पार कर रहा होता है जिसमे एक नही बल्कि कई मगरमच्छ शिकार के लिए घात लगाए बैठे होते है। जेब्रा को अपने नजदीक आता देख एक मगरमच्छ उसपर हमला कर देता है । जेब्रा कुछ समझता इससे पहले एक दूसरा मगरमच्छ पीछे से आकर जेब्रा को दबोचने के लिए अटैक करता है। जेब्रा मगरमच्छ के खूंखार जबड़े में फंसने ही वाला होता है कि वो भी पलटवार कर देता है और उल्टा मगरमच्छ के जबड़े को ही दांतों से पकड़ लेता है और चबा डालता है। मगरमच्छ को इस हमले की जरा भी उम्मीद नहीं थी और जेब्रा के पलटवार से वो तिलमिला उठता है।

जेब्रा के पलटवार से दहशत

जैसे ही मगरमच्छ पीछे हटता है जेब्रा पूरी ताकत से पानी में छलांगे लगता हुआ नदी पार कर किनारे पर पहुंच जाता है। जो दूसरा मगरमच्छ पीछे से जेब्रा पर अटैक करने आया था वो भी जेब्रा के पलटवार से दहशत में आ जाता है और पीछे हट जाता है। इस लड़ाई का जितना रोमांच वीडियो देखने वाले यूजर्स को आया उतना ही रोमांच इस घटना के नजदीक तौर रहे दरयाई घोड़े को भी आया होगा जो वीडियो के आखिर में नजर आता है। @Surajitdas85186 यूट्यूब से जारी इस वीडियो को 2 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026