---Advertisement---

Animal Viral Video: दोस्ती! मौत के मुंह में फंसे साथी को बचाने के लिए शेर से भिड़ गए लकड़बग्घे, देखें आखिर में किसकी हुई जीत

Animal Viral Video: दोस्त को शेर के जंगल में देख लकड़बग्घे के झुंड ने किया अटैक, अंत में अंजाम हुआ कुछ ऐसा जिसे देखकर हैरान रह जाएंगे आप। वीडियो को अंत तक देखने के लिए होंगे मजबूर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 28, 2024 1:45 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: दोस्ती वह शब्द है जिसके लिए लोग कुछ भी करने में पीछे नहीं रहते हैं। एक सच्चा दोस्त मुश्किल वक्त में अपने साथी के साथ खड़ा रहता है और उसके लिए कुछ भी करने में पीछे नहीं होता है चाहे जान की बाजी लगाने के लिए बात क्यों ना हो। इंसान की तरह जानवर भी अपने और पराए में अंतर रखना खूब जानते हैं और वह भी अपनी फैमिली और दोस्तों के लिए कुछ भी कर जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लकड़बग्घे अपने साथी को बचाने के लिए शेर से गिरते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में है यह Animal Viral Video

Viral Video में शिकार को मुंह में लेकर भागा शेर

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक शेर लकड़बग्घे को मुंह में दबाकर भाग रहा होता है जिसे देखने के बाद यह साफ है कि वह अपने शिकार को किस तरह कब्जे में रखा हुआ है। वह उसे छोड़ने के मूड में नहीं है। वहीं वीडियो में आप देखेंगे की कुछ लकड़बग्घे दूर से इस नजारे को देख रहे हैं और मौके की तलाश में हैं। वहीं अपने साथी की जान बचाने के लिए कुछ लकरबग्घे आगे आते हैं।

Animal Viral Video में खूंखार शेर से लकरबग्घे का सामना

वीडियो में आप यह देखकर हैरान रह जाएंगे जब लकड़बग्घा अपने दोस्त को बचाने के लिए शेर से भिड़ जाते हैं। वह जंगल के राजा की नाक में दम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आखिरकार शेर के चंगुल से लकड़बग्घे को छुड़ाने में झुंड कामयाब होते है और बेचारा शेर देखते रह जाता है। काफी जद्दोजहद के बाद वे अपने दोस्त को शेर के चंगुल से आजाद कर लेते हैं।

Animal Viral Video को देख दोस्ती के फैन हुए लोग

@AMAZINGNATURE एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 28 अगस्त को ही इसे जारी किया गया है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि दोस्त हर मुश्किल वक्त में आपके साथ खड़े रहते हैं तब भी जब हालात मुश्किल हो जाते हैं। एक ने कहा सच्चे दोस्त तो दूसरे यूज़र ने लिखा बेखौफ। एक ने कहा जरूरत में काम आने वाला ही सच्चा दोस्त है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026