---Advertisement---

Animal Viral Video: पानी में डूब रहे आदमी के लिए मसीहा बना हाथी, जान बचाने का वीडियो वायरल

Animal Viral Video: पानी में डूबते इंसान की जान बचाने पहुंचा हाथी। वीडियो लोगों को आ रहा पसंद।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 12, 2024 2:54 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: हाथी काफी शांत और समझदार जानवर माना जाता है। यही वजह है कि, लोग इसे ट्रेनिंग देते हैं और पालते हैं। हाथी बहुत जल्दी सीख भी लेता है, लेकिन कभी-कभी इसे काफी भयंकर गुस्सा आ जाता है और ये जान भी ले लेता है। हाथी सिर्फ जान लेता ही नहीं बल्कि बचाता भी है। इस Animal Viral Video में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक हाथी पानी में डूब रहे इंसान की जान बचा रहा है। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब जंगल में हाथी किसी इंंसान की जान बचाए।

पानी में दोस्त की जान बचाने पहुंचा हाथी

https://twitter.com/Yoda4ever/status/1811100586563227735

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, हाथी अपने झुंड के साथ पानी में आता है। तभी उसकी नजर पानी दिख रहे आदमी पर पड़ती है। इस हाथी को लगता है कि, शायद आदमी डूब रहा है और इस आदमी को उसकी मदद की जरुरत है। ये हाथी तेजी से दौड़ते हुए इंसान के पास जाता है और अपनी सूंड से पानी से किनारे पर ले आता है। इस दौरान वो इस लड़के को किनारे पर पहुंचाकर काफी अच्छा अनुभव कर रहा है। वो अपनी सूंड से लगाकर इस लड़के पर प्यार भी जता रहा है। हाथी की इस मदद से लड़का काफी खुश हो जाता है और हंसने लग जाता है।

Animal Viral Video देख हाथी का तरीफ कर रहे लोग

हाथी के द्वारा किया गया काम इस लड़के को काफी पसंद आता है। वीडियो में हाथी की अक्लमंदी और इंसान के प्रति उसका प्यार साफतौर पर देखा जा सकता है। इस वीडियो को 𝕐o̴g̴ नाम के एक्स अकाउंट से 10 जुलाई को शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 29 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स हाथी की दोस्ती और इसकी सवारी की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026