---Advertisement---

Animal Viral Video: ‘आसमान से गिरे खजूर में अटके’! कुत्ते से बचकर भाग रहे लड़के का बना पोपट, लोग ले रहे मजे

Animal Viral Video: क्या हुआ जब लड़के के पीछे कुत्ता पड़ गया? ये फनी वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोगों को काफी पसंद आ रही है. इसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 23, 2024 6:44 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 24, 2024 10:29 पूर्वाह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी ‘आसमान से गिरे खजूर में अटके’। इस कहावत का मतलब होता है , एक मुसीबत से निकले दूसरी में फंसे। लेकिन इसे लाइव होते हुए शायद ही कभी देखा होगा। हम में से कई सारे लोग इस तरह की स्थिति में फंसते रहते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता है कि, कैसे इससे बाहर निकलें? ये समय काफी दुखदाई भी होता है। इस स्थिति का ताजा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का कुत्ते से बचने के लिए भागता है लेकिन, वहां पर भी उसे तीन कुत्ते मिल जाते हैं। ये Animal Viral Video काफी मजेदार है। इसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

कुत्ते से बचकर भाग रहे लड़के के साथ ये क्या हुआ?

https://twitter.com/cctvcorner/status/1848646836556312864

इस Animal Viral Video को एक्स पर अपलोड किया गया है। ये फनी वीडियो है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, एक आदमी गली में कुत्ते से बचकर निकल रहा है, लेकिन तभी कुत्ता उसे देख लेता है और दौड़ा देता है। कुत्ते से बचने के लिए आदमी भागता है और गेट कूदकर किसी व्यक्ति के घर में जैसे ही कदम रखता है, वहां पर पहले से ही तीन कुत्ते मौजूद होते हैं। ये तीनों कुत्ते इस आदमी की तरफ हमले वाली नजर से देख रहे होते हैं। अपनी इस अजीब स्थिति को देख आदमी गेट से बाहर कूद लगा देता है। लेकिन उसकी किस्मत फिर उसे पहले वाले कुत्ते की तरफ भेज देती है। ये पूरी घटना वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाती है।

Animal Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस Animal Viral Video को CCTV CORNER नाम के एक्स अकाउंट से 22 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 12 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “लड़के का सच में खराब दिन है”। एक यूजर लिखता है, “जिंदगी की तलाश में मौत के कितने करीब आ गए”। एक यूजर लिखता है “बेचारा आदमी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Eetha Trailer

अक्टूबर 30, 2026

Viral Video

अक्टूबर 29, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 29, 2026

Health Tips

अक्टूबर 29, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026