---Advertisement---

Animal Viral Video: कुंए में गिरी बिल्ली को बचाने के लिए बंदर ने लगाई जान की बाजी, वीडियो का अंत सोच में डाल रहा

Animal Viral Video: कुंए में गिरी बिल्ली को बचाने के लिए बंदर ने किया कुछ ऐसा , जिसे देख लोग हैरान हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 14, 2024 12:40 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: दोस्ती इंसान की हो या फिर किसी जानवर की हो दोस्ती सिर्फ दोस्ती होती है। यही वजह है कि, लोग इस रिश्ते को सबसे ऊपर रखते हैं। आज से पहले आपने इंसानों की सच्ची मित्रता के कई सारे किस्से, कहानी सुने और देखें होंगे। लेकिन क्या कभी आपने बंदर और बिल्ली की पक्की और असली दोस्ती देखी है? अगर नहीं देखी तो इस Animal Viral Video में देख लीजिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक बंदर ने कुंए में गिरी बिल्ली को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। इस वीडियो का अंत काफी सोच में डाल देने वाला है।

बिल्ली को बचाने के लिए बंदर ने लिया रिस्क

इस Animal Viral Video को एक्स पर शेयर किया गया। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, इंसानों को जानवरों से सीखना चाहिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बिल्ली कुंए में गिरी हुई है। इस कुंए में काफी कीचड़ है। बिल्ली की जान बचाने के लिए वहां पर एक बंदर मौजूद है जो कि, उसे अपनी गोद में लेकर यहां से बाहर निकलने का काफी प्रयास कर रहा है, क्योंकि कुंआ काफी गहरा है इसलिए वह बाहर नहीं निकल पा रहा है। बिल्ली के लिए इस बंदर के सच्चे प्यार को साफ देखा जा सकता है।

Animal Viral Video का अंत चौंका देगा

बंदर इस बिल्ली को गोदी में उठाकर बाहर निकालने की काफी कोशिश कर रहा है लेकिन नाकाम हो जा रहा है, तभी वहां पर एक लड़की आती है , वह बंदर की इस कोशिश से काफी खुश होती है और अंदर जाकर बिल्ली को बाहर निकाल देती है और बंदर को दे देती है। बिल्ली को सुरक्षित पाकर ये बंदर काफी खुश हो जाता है और अपनी छाती से चिपका लेता है। ये पल काफी भावुक कर देने वाला है।

इस वीडियो को Tansu Yegen नाम के एक्स अकाउंट 9 नवंबर 2022 को शेयर किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 46000 व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देख लोग बंदर की काफी तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026