---Advertisement---

Animal Viral Video: गाय को परफेक्ट फुटबॉल खेलता देख लोगों के उड़े तोते, बोले-“ये तो रोनाल्डो की कोच है”

Animal Viral Video: फुटबॉल खेलती गाय को देख यूजर्स काफी ज्यादा कमेंट कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 10, 2024 1:13 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: फुटबॉल खेलना और देखना कई सारे लोगों को पसंद होता है। यही वजह है कि, उन्हें जब भी मौका मिलता है वो ग्राउंड पर पहुंच जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने किसी गाय को फुटबॉल खेलते हुए देखा है। हम दावे से कह सकते हैं कि, आज से पहले आपने इसके बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा, देखना तो बहुत दूर की बात है। लेकिन इस Animal Viral Video को देखने के बाद शायद आपको अपनी आंखों पर यकीन ना हो लेकिन ये हकीकत कैमरे में कैद हुई है। इसलिए इस पर यकीन करना पड़ेगा।

गाय का फुटबॉल खेलते हुए वीडियो वायरल

दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग मैदान में फुटबॉल खेल रहे हैं। तभी वहां पर अचानक से गाय आ जाती है और फुटबॉल को खेलना शुरु कर देती है। गाय बिल्कुल इंसानों की तरह फुटबॉल को देखकर प्रतिक्रिया दे रही है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, गाय खेलने के पूरे मूड में आ गई है और अपने एक पैरे से फुटबॉल को पकड़े हुए है और किसी को भी नहीं दे रही है। जो भी इस फुटबॉल को लेने पहुंच रहा है उसे दौड़ा रही है। फिर वो धीरे-धीरे खेलना भी शुरु कर देती है। इस दौरान गाय की मस्ती कैमरे में कैद हो जाती है।

Animal Viral Video को देख यूजर्स ले रहे मजे

इस मजेदार वीडियो को ainnee76 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से 5 दिन पहले ही अपलोड किया गया था। जिस पर अब तक 75 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। गाय को देख कुछ लोग इसे फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कोच बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे पिछले जन्म का कोई बेहतरीन फुटबॉलर बता रहे हैं। यही वजह है कि, ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस गाय ने लोगों का दिल जीत लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026