---Advertisement---

Animal Viral Video: पावरफुल मां! बच्चे को निवाला बनाने आए शेरों के झुंड को भैंस ने ऐसे दी मात, देखने वालों को नहीं हो रहा यकीन

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर शेर और भैंस की लड़ाई का एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भैंस जंगल के राजा शेर पर भारी पड़ रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 22, 2024 3:06 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 22, 2024 6:19 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: शेरों को जंगल का राजा कहा जाता है। शेर अकेला हो या फिर झुंड में हो बहुत ताकतवर होता है। यही वजह है कि, बड़े से बड़े खूंखार जानवर इन्हें देखकर अपना रास्त बदल लेते हैं। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब, शेरों को कोई मामूली सा जानवर मात दे जाए।आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक एक भैंस शेरों के पूरे कुनबे पर भारी पड़ी। ये वीडियो जिंदगी और मौत की असली जंग को दिखाता है। इसे देखकर लोगों की आंखें फट रही हैं। एक यूजर तो भैंस को ही जंगल का असली राजा बता रहा है।

बच्चे के लिए शेरों से भिड़ गई भैंस

https://twitter.com/TheBrutalNature/status/1846808362908107028

दरअसल, इस Animal Viral Video में एक भैंस अपने बच्चे के साथ जंगल में दिख रही है। तभी इन दोनों को शेरों का झुंड घेर लेता है। इतने सारे शेरों के देखकर पहले तो मां भैंस डर जाती है लेकिन, तभी उसके बच्चे पर एक शेर हमला कर देता है। जैसे ही ये शेर इसे निवाला बनाने वाले होते हैं तभी, भैंस में अचानक से हिम्मत आ जाती है और वह इन शेरों को दौड़ा देती है। भैंस के गुस्से और हिम्मत को देख शेर वहां से भागने लगते हैं। भैंस अंत तक अपने बच्चे को इनका निवाला बनाने से रोकने के लिए जंग करती है और इसमें कामयाब भी हो जाती है। भैंस का ये खतरानक रुप देख शेर दोबारा से इस पर हमला करने की हिम्मत नहीं करते हैं।

Animal Viral Video हैरत में डाल रहा

इस Animal Viral Video को NATURE IS BRUTALनाम के एक्स अकाउंट पर 17 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 255 लाख व्यूज व्यूज आ चुके हैं। वीडियो को देख यूजर्स भैंस की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर भैंस को जंगल का असली राजा बता रहा है तो वहीं, एक यूजर लिखता है कि, जिंदगी आसान नहीं है। इसके साथ ही एक यूजर भैंस को असली योद्धा बता रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026