---Advertisement---

Animal Viral Video: बेशर्मी! वीडियो बनाता रहा इंसान और गाय को बेरहमी से डसता रहा नाग, वीडियो देख लोगों के खून में लगी आग

Animal Viral Video: गाय को डसते हुए एक सांप का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो हैरत में डाल देने वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 4, 2024 2:47 अपराह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: “तू वीडियो बना रहा है..तुझे शर्म आनी चाहिए”.. “तू क्या कर रहा था सांप को भगा नहीं सकता था”.. “वीडियो बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं”…। ये तमाम तरह के कमेंट यूजर्स एक वीडियो पर कर रहे हैं। दरअसल, एक Animal Viral Video में कोबरा सांप बार-बार गाय को काट रहा है लेकिन, हैरानी की बात ये है कि, इस काले नाग को भगाने की जगह एक शख्स वीडियो बना रहा है। वीडियो बनाने वाला चाहता तो इस मासूम गाय को जहरीले सांप से बचा सकता है लेकिन उसने नहीं बचाया। यही वजह है कि, जैसे ही लोगों ने वीडयो देखा उनका गुस्सा फूट पड़ा और वह वीडियो बनाने वाले पर गुस्सा निकालने लगे।

गाय को काटता रहा सांप और वीडियो बनाता रहा यूजर

मानवता की धज्जियां उड़ा देने वाले इस Animal Viral Video को rokeykomupanchal_1107 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 22 अक्टूबर को अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, कोबरा सांप ने डंस लिया गौ माता को। ये वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है। इसमें देखा जा सकता है कि, गाय के खाने वाले स्थान पर एक कोबरा सांप कुंडली डालकर बैठा है। इसके जैसे ही नजदीक गाय आती है ये वैसे ही गाय के मुंह पर हमला कर देता है। ये सांप ऐसा तीन बार करता है।

Animal Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है। यही वजह है कि, इस घटना को रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति को यूजर्स काफी बुरा बोल रहे हैं। यूजर्स बोल रहे है कि, वीडियो बनाने से अच्छा उसकी जान बचा लो। आपको बता दें, पिछले कुछ समय से लोगों में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर छाने का कुछ ऐसा क्रेज चढ़ा है कि, वो अपनी और दूसरों की जिंदगी को मुसीबत में डालते हुए एक बार नहीं सोचते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026