---Advertisement---

Animal Viral Video: पहाड़ पर बैठे हिरण को एक ही झटके में उड़ा ले गई विशाल चील, ऐसा भयानक मंज़र देख उड़ जाएंगे होश

Animal Viral Video: इंस्टाग्राम पर जानवरों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक विशाल चील पहाड़ की चोटी पर बैठे एक हिरण को अपने पंजों में दबोचकर आसमान में उड़ाकर ले जाती दिख रही है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 17, 2023 3:45 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: इंटरनेट की दुनिया बहुत विचित्र है जहां आए दिन कई ऐसे वीडियो शेयर होते हैं जिन्हें देखकर कभी-कभी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है। इनमें जानवरों के वीडियो सबसे ऊपर आते हैं जिन्हें देखने में लोगों को बहुत मज़ा आता है। वही हाल ही में ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में शिकार पर निकली एक विशाल चील पहाड़ पर बैठे एक हिरण को हवा में उड़ाती नज़र आ रही है।

हिरण को लेकर आसानी से उड़ा ले गई विशाल चील

इंस्टाग्राम पर यह Animal Viral Video बहुत तेज़ी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींच रहा है। वीडियो की शुरुआत में एक विशाल चील आसमान में अपने शिकार की तलाश में उड़ती दिख रही है। तभी अचानक उसे पहाड़ की चोटी पर एक हिरण बैठा दिखता है। हिरण को देखते ही वह चील अपनी रफ़्तार तेज़ करती है और फिर जो होता है वह होश उड़ाने वाला है। दरअसल वह चील अपने मज़बूत पंजों से पहाड़ पर बैठे हैं हिरण को दबोच लेती है और उसे अपने साथ आसमान में उड़ा ले जाती है। इसके बाद उस हिरण के साथ क्या होता है यह वीडियो में नहीं दिखाया गया है।

वायरल वीडियो देख हैरान हुए लोग

इस वायरल वीडियो में चील को इस तरह शिकार करते देख लोग हैरान हैं। कुछ लोग चील के शिकार करने की चालाकी की तारीफ़ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग यह सोच रहे हैं कि आख़िर इतने भारी हिरण को एक हवा में उड़ने वाला पक्षी भला कैसे उड़ा के ले गया? एक यूज़र ने वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “हे भगवान! उन पैरों, पंजों और पंखों में कितनी शक्ति और ताकत है। उनकी उड़ान कितनी शानदार है।” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “मैं चील को इसी तरह शिकार करते हुए देखता हूं। मुझे हर चील से नफरत है।” तीसरे यूज़र ने लिखा “बहुत खूब! वह इतना वजन कैसे उठा सकता है? वह काफी ताकतवर है।”

इसी बीच एक यूज़र ने कमेंट करते हुए बताया कि वह चील उस हिरण के साथ क्या करेगी। उसने लिखा “उसे आकाश की आसमान में ऊंचाई पर ले जाने के बाद, वह चील उसे खाई में फेंक देगी, ताकि उसकी हड्डियां टूट जाएं और वह उसे आसानी से नियंत्रित कर सके।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Periods

मार्च 30, 2026

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026