---Advertisement---

Animal Viral Video: महामानव! बंदर को मुंह से CPR दे टैक्सी ड्राइवर ने ऐसे दिया नया जीवन, देख यूजर बोला “इंसानियत जिंदा है”

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है, वह मुंह ेस बंदर को CPR देकर उसे बचा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 28, 2024 1:26 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: इंसानों के द्वारा जानवरों पर की जा रही क्रूरता अकसर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है। बहुत कम होता है जब कोई इंसानियत दिखाते हुए जानवर की जान बचाए। दिल को सुकून देने वाला एक ऐसा ही Animal Viral Video इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक कार ड्राइवर अपने मुंह से बंदर को CPR देते हुए नजर आ रहा है। बंदर की जान बचाने के लए ये आदमी जिस तरह से लगा हुआ है , उसे देखकर लोगों का मन खुश हो गया है और यूजर्स इस आदमी को सलाम करने लगे हैं।

बंदर के लिए फरिश्ता बना इंसान

इस Animal Viral Video को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी जमीन पर गिरे बंदर के सीने को दबाते हुए उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन जब बंदर इससे भी नहीं उठता है तो वह अपने ही मुंह से बंदर के मुंह में सांस देने लग जाता है। वह बंदर को लगातार अपने मुंह से CPR दे रहा है। काफी देर तक तो बंदर बेसुध पड़ा रहता है लेकिन, कुछ देर बाद वह जिंदा हो जाता है। बंदर के होश में आते ही आदमी खुशी से झूम उठता है। इस मासूम जीव को बचाने के बाद आदमी के चेहरे पर अलग ही तरह की खुशी देखने को मिल रही है।

Animal Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

इस वीडियो को एक्स पर 27 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 1 लाख 13 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर्स प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, इंसानियत अभी जिंदा है। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, इस आदमी को सलाम। इसके साथ ही एक यूजर आदमी के काम की तारीफ करते हुए इसे बहुत ही अच्छा बता रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026