---Advertisement---

Animal Viral Video: अविश्वसनीय! सिर कटा होने के बावजूद मजे से तैरती दिखी मछली, देख लोगों को नहीं हुआ यकीन

Animal Viral Video: सिर कटने के बाद भी जिंदा मछली पानी में कुछ इस तरह तैर रही है जिसे देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जब शेयर किया गया तो लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 11, 2024 7:31 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो (Animal Viral Video) आपको दिख जाते हैं जिसे देखने के बाद यकीन नहीं होता। हम उस वीडियो को जूम करके देखते हैं ताकि हमें अपने आंखों पर विश्वास हो सके। एक ऐसा ही वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें एक सर कटा मछली की मस्ती देखने के बाद शायद आपकी आंखें चौंधिया जाए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। आइए देखते हैं इस वीडियो में ऐसा क्या है जो निश्चित तौर पर आपको हैरान कर देने के लिए काफी है।

वायरल वीडियो में मछली को देख आप भी रह जाएंगे हैरान

@natureisamazing एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “एक सिर विहीन मछली आराम से तैर रही है।” वीडियो को देखने के बाद यह साफ जाहिर है कि इस मछली के सिर नहीं है लेकिन वह आराम से नदी में तैर रही है। वहीं आगे यह दिखाई देता है कि मछली को शख्स उंगलियों से छूकर भी देखता है और मछली पानी में आराम से तैर रही है। वह इस दौरान बेफिक्र है सर काटने के बाद भी यह मछली जिंदा है तो निश्चित तौर पर आपको देखने के बाद हैरानी हो सकती है।

Animal Viral Video को देख क्या है यूजर्स की प्रतिक्रिया

https://twitter.com/ahm_therebel/status/1855940179959116261
https://twitter.com/khannature007/status/1855959535732617286

वीडियो को 11 नवंबर को जारी किया गया है और इस पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “सिर कटने के बाद भी मछली कुछ समय तक तैर सकती है क्योंकि तैरने की गतिविधियों को उसका मस्तिष्क नहीं बल्कि रीढ़ की हड्डी नियंत्रित करती है और अभी भी मांसपेशियों को संकेत भेजती रहती है।” एक यूजर ने लिखा यह जिंदा कैसे हैं तो एक ने लिखा यह अजीब है। एक यूजर ने लिखा यह अविश्वसनीय है तो एक ने लिखा हॉरर। दूसरे ने कहा यह कैसे संभव है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026