---Advertisement---

Animal Viral Video: सांप-भैंस की वीडियो बनाने वाले पर भड़के यूजर्स, देख थम जाएंगी सांसे!

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक काळा नाग (ब्लैक स्पेक्टिकल कोबरा) और एक भैंस का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जो कोई भी इस वीडियो को देख रहा है, उसके रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। वीडियो को लेकर यूजर्स ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं।  

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अक्टूबर 22, 2023 4:06 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: भारत में चार ही प्रकार के जहरीले सांप पाए जाते हैं। फिर भी सांप के काटने से हुई मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है। कुछ लोग झाड़फूक के चक्कर में आकर अपनी जान गवां देते हैं। ऐसे में किताबी ज्ञान के साथ-साथ अस्पतालों और स्नेक एक्सपर्ट बताते हैं, कि आपको सबसे पहले अस्पताल की तरफ जाना चाहिए। तभी आपकी जान बच सकती है। हम यह सब बातें आज आपको क्यों बता रहे हैं। दरअसल इस वक्त सोशल मीडिया पर एक काळा नाग (ब्लैक स्पेक्टिकल कोबरा) और एक भैंस का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जो कोई भी इस वीडियो को देख रहा है, उसके रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। वीडियो को लेकर यूजर्स ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं।  

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

इन दिनों सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक बेजुबान भैंस और साक्षात् काल (सांप) का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि एक भैंस की गले की रस्सी को पेड़ से बांधा गया है। तभी एक काले कलर का नाग सम्भवतः (ब्लैक इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा) वहां से जाता है। ऐसे में अचानक से सांप  आ जाने से भैंस घबरा जाती है। और वह भागने की कोशिश करती है। लेकिन उसकी मदद करने के लिए कोई नहीं आता। इस दौरान वीडियो बनाने वाला मज़े से वीडियो बनाता ही रहता है। ऐसे में यूजर्स इस बात को लेकर काफी भड़के हुए हैं। 

यूजर्स ने वीडियो बनाने वाले को कहा भला-बुरा 

वीडियो को देख यूजर्स भड़क गए। ऐसे में उन्होंने कमेंट बॉक्स में वीडियो बनाने वाले को खूब सुनाया। इसमें एक यूजर्स ने लिखा, इस दुनिया में कैसे-कैसे लोग हैं। दूसरे ने लिखा, वीडियो बनाने वाले को जेल भेज देना चाहिए। तीसरे ने लिखा, काश भैंस की जगह वीडियो बनाने वाला होता। एक ने लिखा, वीडियो बनाने के चक्कर में उस बेजुबान को काट लेता तो, शर्म नहीं आती।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026