---Advertisement---

Animal Viral Video: ये कैसी मजबूरी? मगरमच्छ ने अपने ही बच्चे को जिंदा निगला, देख लोग बोले-विश्वास नहीं होता

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मगरमच्छ के द्वारा दूसरे मगरमच्छ को खाते हुए एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 3, 2024 5:00 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: प्रकृति को लेकर कहा जाता है कि, ये काफी निर्दयी होती है। कब किसके पास क्या लौटकर आ जाए कोई नहीं जानता है। ये सुंदर नजारों के साथ-साथ अपना खतरनाक रुप भी समय-समय पर दिखाती रहती है, जिन्हें देखकर अकसर लोग विचलित हो उठते हैं। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक मगरमच्छ अपने ही बच्चे को चबा रहा है। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब जानवर ही अपने बच्चों को खाएं, लेकिन जब इस तरह की घटनाएं कैमरे में कैद होती है तो अपने साथ कई सारे सवाल छोड़ देती हैं।

जिंदा मगरमच्छ को चबाता मगरमच्छ हुआ वायरल

ये Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक मगरमच्छ अपने से छोटे मगरमच्छ को नुकीले दांतों में जकड़े हुए है और चबा रहा है। इस दौरान ये बच्चा भी काफी बचने की कोशिश कर रहा है। लेकन इस विशालकाय मगरमच्छ के आगे उसकी सारी ताकत धरी की धरी रह गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से इस मगरमच्छ ने दूसरे मगरमच्छ को अपने पूरे मुंह के अंदर कर लिया और खाने की तैयारी कर रहा है। वीडियो के अंत में ये मगरमच्छ पानी के अंदर जाते हुए दिख रहा है।

Animal Viral Video देख लोगों की आ रहीं प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को देख इंटरनेट यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है। वह कमेंट करते हुए प्रकृति को काफी निर्दयी बता रहे हैं। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, बूढ़ा होने के बाद अकसर अपने से छोटे मगरमच्छों को खा जाता है। इस वीडियो को Wildlife Uncensored नाम के एक्स अकाउंट से 3 अगस्त को शेयर किया गया है। वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स की इस पर काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026