---Advertisement---

Animal Viral Video: कौन है बाजीगर! दलदल पार करते हुए मगरमच्छ के चंगुल में फंसा चीता, फुर्ती हुई फेल लेकिन अंत है शॉकिंग

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक चीता मगरमच्छ के चंगुल में फंस जाता है लेकिन अपनी जान बचाने के लिए वह जद्दोजहद करते रहता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2024 2:51 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: दो जानवर एक दूसरे को अपना शिकार बनाने के लिए कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में चीता और मगरमच्छ का नाम शुमार है। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक चीता दलदल पार करने की कोशिश करता है। लेकिन उसकी तकरार हो जाती है एक मगरमच्छ से और फिर जो होता है वह लोगों को हैरान कर देने के लिए काफी है। मगरमच्छ के सामने चीता की फुर्ती काम नहीं आती है और अपनी जान बचाने के लिए वह जद्दोजहद करते हुए नजर आता है। लेकिन क्या होता है इसके लिए देखें यह वीडियो

जान बचाने के लिए चीता का मगरमच्छ से जंग

एनिमल वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि सबसे पहले एक चीता दलदल को पार करने की कोशिश करते हुए नजर आ रहा है लेकिन अचानक पीछे से एक मगरमच्छ उस पर हमला कर देता है और चीते की बोलती बंद हो जाती है। क्योंकि उसने इस तरह के आक्रमण के बारे में सोचा ही नहीं था। एक अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद करते हुए दिखा तो दूसरा अपने शिकार के लिए।

किसकी हुई अंत में जीत

इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देखेंगे कि अंत में चीता अपनी जान बचाने में कामयाब होता है क्योंकि वह मगरमच्छ के चंगुल से आजाद हो जाता है। जान बचाने के साथ ही वह वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है। कहने में दो राय नहीं है कि उसे अपनी जान बचाने के लिए जिस तरह मेहनत करनी पड़ी वह देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे लेकिन अंत में चीता की जीत होती है।

मिले इतने व्यूज

@TheDarkCircle एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 36000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा ये खुद को सरवाइव करने के लिए कुछ भी कर जाते तो दूसरे ने कहा चीता रॉक मगरमच्छ शॉक।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Deepika Padukone

मई 14, 2026

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026