---Advertisement---

Animal Viral Video: दर्द से कराहते कुत्ते को बचाने के लिए लड़के ने भिड़ाई तिगड़म, वायरल हुआ वीडियो

Animal Viral Video: एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें लड़का दर्द से कराहते कुत्ते को बचाने के लिए तिगड़म भिड़ाता है और उसे बचा लेता है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 6, 2024 5:29 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कौन कहता है इंसानों में इंसानियत खत्म हो चुकी है, ऐसा नहीं है कई लोगों में अभी भी इंसानियत बाकी है। अभी भी कई लोगों का दिल दूसरों को दुख में देख कर पसीज उठता है। इस बात का बेहतरीन उदाहरण देता एक वीडियो इन दिनों तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वायरल होती वीडियो में लड़का कुत्ते को दर्द से कराहते, परेशान होते नहीं देख पता और उसकी जान बचाने के लिए के तिगड़म भिड़ाता है। चलिए जानते हैं उसने ऐसा क्या किया है।

दर्द से कराहते कुत्ते को बचाने के लिए सामने आया लड़का

हाल में wildlifeorg2 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें, एक लाचार कुत्ते का सिर जंग लगे लोहे के टायर में बुरी तरह फंस जाता है और वह दर्द से कराहने लगता है। इसी बीच जब एक लड़के की नजर उस दर्द से तिलमिलाते कुत्ते पर पड़ती है वह खुदको रोक नहीं पाता और उसे बचाने के लिए सामने आ जाता है।

लड़के ने भिड़ाई तिगड़म

यहीं आपको बता दें, कुत्ते के सिर को उस जंग लगे टायर से निकालना आसान नहीं था जिससे लड़के ने अपना दिमाग दौड़ाया और एक रस्सी से उसका मुंह बांधकर रस्सी को अंदर डाल दिया। फिर बाद में वह पीछे की तरफ गया और उस रस्सी के सहारे धीरे-धीरे कुत्ते का मुंह बहार निकाल लाया। लड़के की इस तिगड़म ने मरते हुए कुत्ते की जान बचा ली और बाद में उसका सिर सहलाने लगा।

Animal Viral Video देख यूजर्स ने दी लड़के को शाबाशी

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया हर कोई लड़के की तारीफें करने लगा और हर कोई उसकी कुत्ते को बचाने वाली तिगड़म पर फिदा हो गया। यही बता दें, कई लोगों ने लड़के को सराहते हुए कमेंट्स में तालियों की बौछार कर दी। वहीं कई लोगों ने तो, लड़के से खुश हो कर हार्ट एमोजी भी भेज दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026