---Advertisement---

Aniruddhacharya Viral Video: लड़कियों पर अश्लील कमेंट करके बुरा फंसे बाबा अनिरुद्धाचार्य, बदजुबानी पर महिला वकीलों ने खोला मोर्चा

Aniruddhacharya Viral Video: बाबा अनिरुद्धाचार्य लड़कियों पर विवादित बयान देकर बुरी तरह से फंस गए हैं। उनका महिला वकील खुलकर विरोध कर रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 25, 2025 6:44 अपराह्न

Aniruddhacharya Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Aniruddhacharya Viral Video: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होने वाले बाबा अनिरुद्धाचार्य एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं। इस बार उन्होंने लड़कियों पर ऐसा भद्दा कमेंट किया है। जिसे सुनने के बाद महिला वकीलों ने बाबा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
आपको बता दें, अनिरुद्धाचार्य मथुरा के वृंदावन में गौरा गोपाल आश्रम चलाते हैं। इनकी धार्मिक कथाओं में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ता है। बाबा अनिरुद्धाचार्य Bigg Boss 18 में भी दिख चुके हैं। जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य ने इस बार 25 साल की लड़कियों पर अश्लील बयान दिया है। जिसको लेकर सनसनी मच गई है।

बाबा अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों पर दिया विवादित बयान

बाबा अनिरुद्धाचार्य के बयान और महिला वकीलों के रिएक्शन के वीडियो को aajtak ने अपने इस्टाग्राम पर अपलोड किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “मथुरा के वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम के कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य ने एक आयोजन में विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा कि 25 वर्ष की अविवाहित लड़कियों का चरित्र ठीक नहीं होता, जबकि 14 वर्ष की उम्र में शादी कर देनी चाहिए क्योंकि वह परिवार में “घुल-मिल” जाती हैं। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर जमकर प्रचारित किया जा रहा है, जिससे 20-26 वर्ष की उम्र की महिलाओं की मर्यादा और भावनाएं आहत हुई हैं। महिला अधिवक्ताओं ने इसे संविधान विरोधी, भड़काऊ और अपमानजनक करार देते हुए मथुरा एसएसपी से शिकायत की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव शिवकुमार लवानिया ने कहा कि ये बयान यौनाचार की श्रेणी में आता है और कथावाचक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।” वीडियो में बाब 25 साल की लड़कियों पर बहुत ही अश्लील कमेंट कर रहे हैं।

Aniruddhacharya Viral Video को यूजर ने बताया पब्लिक सिटी स्टंट

बाबा अनिरुद्धाचार्य के इस वायरल वीडियो पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘लड़के भी तो ऐसा ही करते हैं। दूसरा लिखता है ‘ये पब्लिक सिटी स्टंट है।’ वहीं, एक यूजर तंज कसते हुए लिखता है कि, ये लोग समाज सुधारक हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026