AP Viral Video: सावधान! चलती लिफ्ट बनी महिला के लिए काल, घरवालों के सामने हुआ रोंगटे खड़े करने वाला हादसा

AP Viral Video: क्या आपकी भी सोसाइटी में लिफ्ट लगा हुआ है। अगर हां तो इस पर चढ़ने और उतरने के समय सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आपकी गलती ना होने के बावजूद भी यह आपके लिए खतरा बन सकता है। वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।

AP Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x AP Viral Video

AP Viral Video: क्या आपकी भी बड़ी सोसाइटी में लिफ्ट लगे हुए हैं और उसमें आपका आना-जाना रहता है। अगर हां तो सावधान होने की जरूरत है क्योंकि आंध्र प्रदेश वायरल वीडियो में एक 50 वर्षीय महिला की जान लिफ्ट ने ले ली जिसका दिल दहला देना वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने घर वालों के सामने ही महिला की जान चली जाती है और यह सब होता है एक चलती लिफ्ट की वजह से। जानिए आंध्र प्रदेश वायरल वीडियो में आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पूरी घटना ने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया और अब लिफ्ट की मेंटेनेंस पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

लिफ्ट से आना जाना है तो हो जाएं सावधान

आंध्र प्रदेश वायरल वीडियो की बात करें तो कहा जा रहा है कि ओंगोल में 50 वर्षीय एक महिला टावर की लिफ्ट पर थी जहां उसके साथ उसकी बेटी और पोता भी नजर आ रहा है। लिफ्ट खुलने के बाद बेटी और पोता तो बाहर निकल गए लेकिन जब महिला निकालने की कोशिश की तब लिफ्ट अचानक नीचे जाने लगी। दरवाजा खुला होने के बावजूद ऐसा होगा यह उन्होंने सोचा भी नहीं था जब लिफ्ट नीचे जाने लगी तब जल्दबाजी में महिला बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी लेकिन उन्हें गंभीर चोट आई और बीच में फंसी दिखती है।

AP Viral Video में महिला के साथ जो हुआ वह है दिल दहला देने वाला

वहीं आंध्र प्रदेश वायरल वीडियो को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि जैसे तैसे महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटी बचाने की कोशिश करती है और लिफ्ट के स्विच को भी दबाती हुई नजर आती है लेकिन वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पाती है। वहीं महिला दर्द से कराहती हुई नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग लिफ्ट की स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं लोग इसे भयावह घटना बताते नजर आए हैं।

आंध्र प्रदेश वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है जहां gharkekalesh x चैनल से इस पर 1 लाख 32 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version