---Advertisement---

Baghpat Viral Video: DM साहिबा का ‘मटरु’ प्रेम देख लोग मल रहे आंखें, भरी सभा में लंगूर की शाही एंट्री ने लूटी महफिल

Baghpat Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के बागपत का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।  यहां पर डीएम अस्मिता लाल किसानों के साथ मीटिंग कर रही थीं। लेकिन तभी वहां पर मटरु नाम का लंगूर आ जाता है। इसके बाद वो जमकर बवाल मचाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 17, 2026 2:46 अपराह्न

Baghpat Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Baghpat Viral Video: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर डीएम अस्मिता लाल किसानों के साथ मीटिंग कर रही थीं, लेकिन तभी वहां पर मटरु नाम का लंगूर आ गया और बीच सभा में डीएम मैडम की कुर्सी पर बैठ गया है। इस दौरान महिला अधिकारी बिल्कुल शांत खड़ी रहीं। तभी दूसरी तरफ वहां पर मौजूद लोग लंगूर को हटाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद कुछ ऐसा होता है। जिसके कारण ये वीडियो वायरल हो जाता है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग डीएम मैडम का बेजुबान जानवर के प्रति प्रेम देख काफी खुश हो रहे हैं।

क्या हुआ जब डीएम की मीटिंग में लंगूर ने मारी एंट्री?

बागपत या ये वायरल वीडियो Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडस से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘यूपी : बागपत में “मटरू” लंगूर भरी मीटिंग में DM अस्मिता लाल के पास पहुंच गया। 2015 बैच की IAS अस्मिता एनिमल लवर हैं। मटरू उनका पेट एनिमल है और DM कार्यालय परिसर में ही घूमता रहता है।’

देखें वीडियो

ये घटना बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस के मौके पर घटी। इस दौरान  डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय किसानों की समस्याएं सुन रहे थे। तभी वहां पर लंगूर आ जाता है। जिसके बाद डीएम मैडम के इशारा करते ही लंगूर डीएम की कुर्सी पर बैठ जाता है। तभी वहां पर मौजूद लोग इसे हटाते हैं। बेजुबान लंगूर किसी को भी परेशान नहीं करता है।

Baghpat Viral Video लोगों को आ रहा पसंद

इस वीडियो को एक्स पर 17 अप्रैल को अपलोड किया गया है। इस पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है,’ मटरु भी ऑफिस के काम में मदद करने आएं हैं… देख लीजिए’। दूसरा लिखता है, ‘मटरु की मटरगस्ती देखों मीटिंग में’। तीसरा लिखता है, ‘जानवर के प्रति अधिकारी का प्रेम देख अच्छा लगा।’

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Badshah

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026