---Advertisement---

Barabanki Viral Video: रील के लिए चलती ट्रेन को रोकने वाले लड़के पर रेलवे का एक्शन, देख यूजर बोला, ‘अच्छी तरह से खातिरदारी..’

Barabanki Viral Video: रील के लिए चलती ट्रेन को रोकने वाले युवक पर रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं। ये घटना बाराबंकी की बताई जा रही है। इस पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 4, 2024 1:18 अपराह्न

Barabanki Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Barabanki Viral Video: मंगलवार से ही मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में वह चलती हुई ट्रेन के आगे आकर खड़ा हो जाता है। हादसे को रोकने के लिए ट्रेन का ड्राइवर ब्रेक लगा देता है। ये घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की बचाई जा रही है। रील बनाने वाले इस लड़के पर रेलवे ने एक्शन लिया है।

रील के चक्कर में चलती ट्रेन को रोकना युवक को पड़ा भारी, रेलवे ने लिया एक्शन

बाराबंकी के इस वायरल वीडियो (Barabanki Viral Video) को Priya singh नाम के एक्स यूजर ने 3 दिसंबर को पोस्ट किया था। इसके साथ ही जानकारी देते हुए बताया था कि, “बाराबंकी में पटरी पर खड़े होकर एक लड़के ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की, UP पुलिस को इनकी अच्छे से खातेदारी करना चाहिए।”

Watch Video

घटना का जब वीडियो वायरल हुआ तो RPF LUCKNOW DIV एक्स अकाउंट से मामले से जुड़े एक्शन से बारे में अवगत कराया गया। जिसमें आरपीएफ ने लिखा कि, “वीडियो के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध RPF Post BBK पर मु0 अ0 स0 1059/24 धारा145, 147रेलवे एक्ट वास्ते जॉच पंजीकृत किया गया है तथा पता रही सुरागरसी की जा रही है। अग्रिम जांच प्रगति से अवगत कराया जाएगा।”

Barabanki Viral Video पर यूजर्स का रिएक्शन

खबरों की मानें तो युवक ने चलती हुई ट्रेन को रील बनाने के लिए रोका था। Priya singh एक्स (X) अकाउंट पर इस वीडियो को 3 दिसंबर को अपलोड किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने तुरंत एक्शन का लिया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक सिरफिरा लड़का रेलवे ट्रैक पर खड़ा है और चलती हुई ट्रेन के आगे खड़े होकर उसे रोकने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद ट्रेन का ड्राइवर रोक भी देता है। ये घटना तो चंद सेकंड की है लेकिन ये मामला काफी बड़ा है। इस वीडियो पर एक लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “किसी ट्रेन के सामने आकर इस तरह का कार्य करना या फिर उसे रोकना बेहद गलत और संगीन है ऐसे लोगों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो आती जाती ट्रेनों के सामने खड़े होकर उसे रोकने का प्रयास करते हैं …. वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “ऐसे सरफिरे युवक की अच्छी तरह खातिरदारी की जानी चाहिए! ताकी फिर कभी ऐसा ना कर सके!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026