---Advertisement---

Bareilly Video: चीखती रही सास और पीटती रही बहु, नालायक बेटे के चक्कर में मां की जान के पड़े लाले , देखें शर्मनाक वीडियो

Bareilly Video: सोशल मीडिया पर सास को पीटती बहु का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  इस घटना के बाद सास ने जहर खा लिया।  ये मामला यूपी के बरेली शहर का है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2026 4:30 अपराह्न

Bareilly Video
Follow Us
---Advertisement---

Bareilly Video:  रिश्तों को शर्मसार करने वाले वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद अब लोगों का अपनों से भरोसा उठने लगा है। एक ऐसा ही बेहद शर्मनाक वीडियो इंटरनेट पर चर्चाओं में बना हुआ है। इसमें एक बहु के द्वारा सास को बुरी तरह से पीटा जा रहा है। इस दौरान बूढ़ी महिला चिल्ला रही है और बहु उसे मार रही है। जब इस लड़ाई को रोकने के लिए बीच में कोई दूसरी महिला आती है तो बहु उसे भी धमकाना शुरु कर देती है।  इस घटना से बूढ़ी महिला इतनी ज्यादा दुखी हुई कि, उसने जहर खा लिया। फिलहाल वो अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।  इसके साथ ही पुलिस के द्वारा भी एक्शन लिया गया है।

बहु ने सास को बेरहमी से पीटा

बहु के द्वारा सास को पीटने का ये वायरल वीडियो एक्स पर भारत समाचार | Bharat Samachar नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, बरेली ..बेटे, बहु की प्रताड़ना से मां ने तंग आकर जहर खा लिया है।

देखें वीडियो

महिला के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास किया गया है। ये घटना किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर इलाके की है। वहीं, बहु का दुर्व्यवहार करने का वीडियो भी अटैच किया गया है। घटना की जानकारी ससुर के द्वारा दी जा रही है। उनका कहना है कि, छोटे बेटे की बहु ने उसकी पत्नी को मारा है। घर में प्रोपर्टी के कारण दोनों बेटों से विवाद चल रहा है। बहु ने घर में नापने वाले को बुलाया था। जब इसका विरोध सास ने किया तो उसने पीटना शुरु कर दिया। जिसके बाद महिला ने तंग आकर जहर खा लिया। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Bareilly Video पर पुलिस ने की कार्रवाही

बहु के द्वारा सास की पिटाई के वीडियो पर बरेली पुलिस की तरफ से कार्रवाही करने की जानकारी दी गई है।  पुलिस ने एक्स पर लिखा, ‘थाना किला, बरेली पर प्रकरण के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।’

देखें पोस्ट

इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि, बेटे और बहु इतने क्रूर भी हो सकते हैं। जिस घर के लिए बहु विवाद कर रही है वो ससुर के नाम है। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Weight Loss

जुलाई 13, 2026