Bengaluru Viral Video: कहते हैं प्यार में लोग कुछ भी कर जाने के लिए तैयार रहते हैं लेकिन कभी-कभी ज्यादा प्यार और शक लोगों को कुछ भी सोचने नहीं देती है। सोशल मीडिया पर बेंगलुरु वायरल वीडियो ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं और इस दौरान प्रेमिका के प्यार का अंजाम कुछ इस कदर हुआ कि सोशल मीडिया पर हर किसी के होश उड़ गए हैं। जहां वह फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे स्टाइल में अपने ही बॉयफ्रेंड का मर्डर कर देती है। निश्चित तौर पर इस तरह का जुनूनी प्यार लोगों को स्तब्ध कर रहा है और यह सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड का किया मर्डर
A 26 year old woman invites her “Boyfriend” home, blindfolds & ties his hands claiming there is a surprise, she then pours petrol & sets him ablaze at her house in Bengaluru. All this allegedly over doubts that he was going to leave her. pic.twitter.com/hxVycCHmHm
— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) April 21, 2026
बेंगलुरु वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तौर पर प्रेमिका की गिरफ्तारी हो चुकी है और उसने जिस तरह से अपने बॉयफ्रेंड को मौत दिया वह शॉकिंग है। यह मर्डर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है जहां लड़की ने कथित तौर पर अपने प्रेमी को सिर्फ शक की वजह से मौत के घाट उतार दिया। एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ बताया गया कि एक 26 साल की महिला अपने बॉयफ्रेंड को घर बुलाती है। उसकी आंखों पर पट्टी बांधती है और उसके हाथ बांध देती है। इस दौरान अपने बॉयफ्रेंड को वह यही कहती है कि यह उसके लिए एक सरप्राइज है।
आखिर क्यों Bengaluru Viral Video में प्रेमी की कातिल बनी प्रेमिका
कथित तौर पर बेंगलुरु वायरल वीडियो को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि लड़की ने प्रपोजल का सरप्राइज अपने बॉयफ्रेंड को बताया था। फिर बाद में पेट्रोल डालकर बेंगलुरू स्थित अपने ही घर में उसे आग लगा देती है। उसे इस बात की जरा भी सुध नहीं होती है कि शायद उसके इस कृत्य की वजह से न सिर्फ उसका प्यार उससे दूर हो जाएगा बल्कि एक लड़के की पूरी फैमिली उजड़ सकती है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि कथित तौर पर लड़की को यह शक था कि बॉयफ्रेंड उसे छोड़ने वाला है।
बेंगलुरु वायरल वीडियो और यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है जिसे अब तक 62000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। @dpkBopanna x पर लोग इस लड़की की आलोचना कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
