---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: इंस्टाग्राम की दोस्ती लड़की की इज्जत के लिए बनी काल, देखें कैसे सरेआम लड़के ने युवती को जानवरों की तरह नोंचा-खसोटा?

Bengaluru Viral Video: बेंगलुरु से एक बेहद शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आया है। यहां पर एक युवक ने युवकी के साथ सरेआम छेड़छाड़ की है। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 24, 2025 3:10 अपराह्न

Bengaluru Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: सोशल मीडिया की दोस्ती कभी-कभी इज्जत की धज्जियां उड़ा देती है। बेंगलुरु में एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां पर एक युवक ने दिनदहाड़े एक लड़की के साथ बदतमीजी की है। वो उस पर जानवरों की तरह झपट रहा था। इस दौरान उसने बहुत ही गंदी तरह से छुआ। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, वहां पर खड़ी दूसरी लड़की ने पीड़िता की मदद तक नहीं की है। इस घटना का वीडियो शर्मनाक के साथ बेहद खौफनाक है। इसे जो भी देख रहा वो कानून व्यवस्था के साथ समाज पर सवाल खड़े कर रहा है।

इंस्टाग्राम की दोस्ती युवती पर पड़ी भारी

युवती के साथ सरेआम बेशर्मी से बिनी किसी खौफ से दरिंदगी करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर indiatoday ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, बेंगलुरु में एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया।

देखें वीडियो

लड़की के द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद युवक ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। यह घटना 22 दिसंबर दोपहर लगभग 3 बजकर 20 मिनट की ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन के पास की बताई जा रही है। खबर में दावा किया गया है कि, युवक ने लड़की के साथ ये छेड़छाड़ ज्ञानज्योति नगर के पास एक निजी पीजी के सामने की है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, नवीन एक कार से उतरता है और लड़की पर जानवरों की तरह झपट जाता है। इस दौरान वो उसे बहुत ही गलत तरह से छू रहा है। वो लड़की के कपड़ों को भी फाड़ने की कोशिश करता है। इस दौरान वहां पर खड़ी युवती इस पूरी घटना को देखती रह जाती है।

Bengaluru Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

पीड़िता की मुलाकात युवक से साल 2024 में इंस्टाग्राम पर हुई थी। जिसके बाद लड़के ने उसे प्रपोज कर दिया। लड़की ने जब मना किया तो वो उसे तंग करने लगा। जिसकी वजह से युवती ने अपनी नौकरी छोड़ दी और पीजी भी बदल लिया। लेकिन युवक उसका पीछा करता रहा। 22 दिसंबर को युवक ने मौका देखते ही उसके साथ बदतमीजी की। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। इस घटना के वायरल वीडियो को देखने के बाद अधिकतर लोगों का कहना है कि, लड़की की दोस्त ने उसे क्यों नहीं बचाया है?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now