---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: पड़ोसन की बिल्ली हुई प्रेग्नेंट, तो बिल्ले की मालकिन ने बच्चों पर किया भयंकर बवाल , देखें अनोखी लड़ाई

Bengaluru Viral Video: सोशल मीजिया पर बिल्ली और बिल्ली के बच्चों पर लड़ती दो पड़ोसनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 14, 2026 6:29 अपराह्न

Bengaluru Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: महिलाओं की प्रेग्नेंसी पर अकसर जायज और नाजायज को लेकर बवाल होता रहता है।  लेकिन ऐसा दुनिया में शायद पहली बार हो रहा होगा जब दो पड़ोसने अपने-अपने बिल्ली और बिल्ले के बच्चों पर लड़ाई कर रही है। बेंगलुरु से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर पड़ोस में रहने वाली बिल्ली को दूसरे के बिल्ले ने प्रेग्नेंट कर दिया। जिसके बाद बिल्ली ने चार बच्चों को जन्म दिया।  इन बच्चों को लेकर दोनों महिला पड़ोसन आपस में भिड़ गई। उन्होंने बिल्ली और बिल्ले की सच्ची मोहब्बत की निशानी पसंद नहीं आयी। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि, ये इसी धरती का वीडिया है या फिर दूसरे ग्रह का है। क्योंकि इस लड़ाई को पुलिस ने शांत कराया है।

पड़ोस के बिल्ले  ने किया बिल्ली को प्रेग्नेंट तो महिलाओं में छिड़ी जंग

बिल्ली और बिल्ले के बच्चों पर लड़ती  पड़ोसनों के वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘बेंगलुरु में पड़ोसी का ड्रामा: नर बिल्ली ने पड़ोसी की मादा बिल्ली को प्रेग्नेंट कर दिया – 4 बिल्ली के बच्चे पैदा हुए।गुस्से में महिला ने उसके दरवाज़े पर कूड़ा फेंक दिया और चिल्लाई, “तुम्हारी बिल्ली के बच्चे हैं, तुम ध्यान रखना!” बेचारी डैडी बिल्ली अंदर छिप गई, घबराकर लड़ाई देख रही थी जैसे “मैंने कुछ नहीं किया पुलिस को बुलाकर मामला सुलझाया गया ‘।

देखें वीडियो

बिल्ली और बिल्ले के बच्चों पर लड़ती महिलाओं के इस कोहराम ने हर किसी को परेशान कर दिया है।  क्योंकि मामले को पुलिस ने सुलझाया है। इसीलिए लोग और भी ज्यादा हैरान हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि, आखि कोई इंसान ऐसा कैसे कर सकता है?

Bengaluru Viral Video देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी

बेंगलुरु से आयी इस अनोखी घटना के वायरल वीडियो को 14 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट किया गया है। इस पर 58000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘शहरों का ये अनोखा ड्रामा है। गांवों में किसी को जानवरों के बच्चों से फर्क ही नहीं पड़ता है’। दूसरा लिखता है, ‘बिल्ली और बिल्ले की शादी करा देना चीहए’। तीसरा लिखता है, ‘ये इसी धरती का है या फिर किसी दूसरे ग्रह का है’। इस घटना का वीडियो देख लोग खूब हंस रहे हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि, किसी जानवर की प्रेग्नेंसी पर ऐसा भी हो सकता है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sejal Pawar Viral Video

जून 12, 2026

Delhi Viral Video

जून 12, 2026

Viral Video

जून 12, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 12, 2026

Health Tips

जून 12, 2026

Viral Video

जून 11, 2026