---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: कमीज उतारकर युवक ने लड़की के साथ बस में की गंदी हरकत, देखें फिर क्या हुआ?

Bengaluru Viral Video: सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो बस के अंदर लड़की के साथ गंदी हरकत कर रहा है। तभी कुछ  ऐसा होता है। जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 25, 2026 1:53 अपराह्न

Bengaluru Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: महिलाओं और लड़कियों के साथ अकसर  बदतमीज करते हुए लोगों के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। लेकिन ये काफी हटकर है। क्योंकि इसमें एक युवक बस के अंदर अपनी कमीज उतारकर गंदी हरकत  करने लग जाता है। इसके बाद कंडक्टर कुछ ऐसा करता है। जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है। ये घटना बेंगलुरु है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तरफ से भी प्रतिक्रिया भी आयी है।

बेंगलुरु में बस के अंदर लड़की के साथ की गई नीच हरकत

बस के अंदर लड़की के साथ गंदी हरकत करते आदमी के वायरल वीडियो को TOI Bengaluru नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘बेंगलुरु की बस में यौन उत्पीड़नORR पर BMTC बस में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का शिकार होने के बाद भी चुप न रहकर उसका डटकर मुकाबला करने वाली लड़की की हिम्मत को सलाम।

देखें वीडियो

यह घटना रूट 500D पर हुई, जब बस हेब्बल से मन्यता टेक पार्क की ओर जा रही थी। ड्राइवर प्रवीण की तत्परता भी उतनी ही सराहनीय रही, लड़की से जानकारी मिलने पर उन्होंने बस रोकी और आरोपी का सामना किया। जब आरोपी ने उन पर थूका, तो प्रवीण ने उसे फ्लाइंग किक मारी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट तब सुरक्षित होता है जब पीड़ित आवाज़ उठाते हैं और आस-पास के लोग कार्रवाई करते हैं। पुलिस ने मामले में दखल दिया है।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि,  युवक कैसे लड़की के सामने अपनी शर्ट उतार रहा है। इसके साथ ही कुछ नीच हरकत करने की कोशिश कर रहा है।  लेकिन लड़की जमकर उसका मुकाबला करती है। लेकिन तभी वहां पर कंडक्टर आ जाता है और  आरोपी युवक को लात से मारकर नीचे फेंकता है।

Bengaluru Viral Video पर पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

बस के अंदर  लड़की के साथ हुई छेड़खानी की हरकत पर बस के अंदर युवती के साथ नीच हरकत करते युवक पर बेंगलुरु पुलिस की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है। SAMPIGEHALLI POLICE STATION, Bengaluru City ने एक्स पर लिखा, ‘इस मामले में, स्वतः संज्ञान लेते हुए एक FIR दर्ज की गई है और इसकी जांच चल रही है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 25, 2026

Weight Loss

जुलाई 25, 2026

Health Tips

जुलाई 24, 2026

Elvish Yadav

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Viral Video

जुलाई 24, 2026