---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: एक साथ मोनालिसा और आम्रपाली संग रोमांस करना निरहुआ को पड़ा भारी, बोले- ‘माथा फेल हो गईल’

Bhojpuri Dance Video: आम्रपाली दुबे और मोनालिसा संग एक साथ रोमांस करते हुए निरहुआ की हालत देख आप हैरान रह जाएंगे। दोनों को इंप्रेस करने की कोशिश में भोजपुरी स्टार का हाल बेहाल नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। फैंस इस वीडियो को जमकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 8, 2023 5:53 अपराह्न

Bhojpuri Dance Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: भोजपुरी स्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रही है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद भी आती है। वे एक साथ कई फिल्मों और गानों में तहलका मचा चुके हैं। इस सबके बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप और भी एक्साइटेड हो जाएंगे। इस बार न सिर्फ आम्रपाली और निरहुआ बल्कि मोनालिसा भी बवाल मचाती हुई दिख रही है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी खूब एंजॉय करेंगे क्योंकि एक साथ दो हसीनाओं के साथ रोमांस करते हुए निरहुआ आपका दिल जीत लेंगे।

दो हसीनाओं के बीच फंस गए निरहुआ

इस वीडियो की बात करें तो इसमें साफ है कि निरहुआ एक साथ आम्रपाली और मोनालिसा को इंप्रेस करने की कोशिश में है। जहां मोनालिसा वेस्टर्न ड्रेस में निरहुआ के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही है। वहीं आम्रपाली देसी वाइब्स देकर निरहुआ को रिझाने की कोशिश कर रही है। दोनों हसीनाओं के बीच फंसकर निरहुआ का हाल कुछ ऐसा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और यह भोजपुरी लवर्स के लिए काफी खास है।

यहां देखें Video:-

तिकड़ी जोड़ी का चला जादू

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें निरहुआ ‘माथा फेल हो गईल’ गाने पर आम्रपाली और मोनालिसा के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं यह गाना ‘राजा बाबू’ फिल्म का है और इस गाने को कल्पना, आलोक कुमार और खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी है। वेव म्यूजिक भोजपुरी से जारी इस वीडियो को अब तक 87 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोगों को उनके बीच की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद हैरान रह गए क्योंकि एक साथ इन तीनों की तिगड़ी जोड़ी सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gorakhpur Viral Video

सितम्बर 11, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 11, 2026

Haiwaan Movie Review

सितम्बर 11, 2026

Samantha Ruth Prabhu

सितम्बर 11, 2026

Parineeti Chopra

सितम्बर 11, 2026

Shriya Saran

सितम्बर 11, 2026