---Advertisement---

Bhopal AIIMS Viral Video: गली-मोहल्ले, ट्रेनों के बाद हॉस्पिटल तक पहुंचा चतुर चोर, देखें कैसे महिला डॉक्टर को बनाया शिकार?

Bhopal Viral Video:  सोशल मीडिया पर एम्स अस्पतालों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें चोर महिला डॉक्टर का मंगलसूत्र दिन दहाड़े चुरा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में खौफ पैदा हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 27, 2026 1:15 अपराह्न

Bhopal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhopal Viral Video:  देश के सबसे प्रतिष्ठित अस्पतालों में एम्स की गिनती होती है। इसकी हर राज्य में कई सारी शाखाएं हैं। एम्स बहुत ही कम कीमत में मरीजों का इलाज करता है। यही वजह है कि, यहां पर भीड़ काफी देखने को मिलती है। इसके साथ ही सबसे अच्छे डॉक्टर भी होते हैं। वैसे तो एम्स में कैमरों से लेकर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था होती है। लेकिन क्या हो जब कोई चोर यहां पर चोरी करने पहुंच जाए। सरकारी अस्पताल में वैसे तो ये आम  माना जाता है। लेकिन दिन दहाड़े बनठन कर किसी महिला डॉक्टर से लूटपाट करना काफी हैरान करने वाला है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के भोपाल एम्स से आया है। यहां पर एक चोर ने महिला डॉक्टर को शिकार बनाया है।

भोपाल एम्स में महिला डॉक्टर के साथ लूटपाट

ये भोपाल वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को
Narendra Nath Mishra नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘AIIMS भोपाल के अंदर का हाल। महिला डॉक्टर से चेन छीनीं। दिल्ली से भोपाल तक इन दिनों घर और अस्पताल के अंदर ऐसी लूटपाट दिखने लगी है।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि,  एक व्यक्ति बनठन कर अस्पताल की लिफ्ट में एंट्री करता है। वहां पर एक महिला डॉक्टर मौजूद है। वो महिला से बातें करने लग जाता है। इसके बाद जैसे ही लिफ्ट खुलती है वैसे ही वो सोने का मंगलसूत्र खींचकर भाग जाता है। महिला भी उसका पीछा करती है। लेकिन पकड़ नहीं पाती है। चोर ने मास्क से चेहरा ढका हुआ था और ठीक-ठाक कपड़े पहने हुए थे। उसे देखकर जरा सा भी नहीं लग रहा है कि, वो कोई चोर है।

पीड़ित महिला का नाम वर्षा सोनी है। वो स्त्री रोग विभाग की अटेंडेंट बताई जा रही है। सोमवार की शाम को जब वो ब्लड बैंक की बिल्डिंग में जा रही थी। तभी एक लड़का एंट्री करता है और आंखों के विभाग के बारे में पूछने लग जाता है। इसके बाद वो मौका देखते ही उसका मंगलसूत्र छीन लेता है।

Bhopal Viral Video देख खौफ में लोग

जब ये घटना घटि तो लिफ्ट में कोई भी नहीं था। ये पूरा मामला अस्पताल की लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैह दो गया है। वर्षा सोनी इस हादसे के बाद काफी डरी हुई है। उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वो नाकाम रहीं। इस घटना के बाद भोपाल एम्स की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं,  वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरानी हो रही है। अभी तक जो चोर गली मोहल्लों और ट्रेन में चोरी करते थे अब वो अस्पतालों में भी घुसने लगे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Mohan Yadav

मई 13, 2026