---Advertisement---

Bhubaneswar Viral Video: शॉकिंग! बाइक पर पीछे बैठी लड़की के साथ शख्स ने की बदसलूकी, मारपीट का खौफनाक आलम देख लोगों का खौला खून

Bhubaneswar Viral Video: बाइक पर पीछे सवार महिला के साथ मारपीट करते हुए शख्स का वीडियो देखकर यूजर्स का खून खौल उठा है। लोग इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो देखकर निश्चित तौर पर हैरानी हो सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 3, 2026 2:16 अपराह्न

Bhubaneswar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhubaneswar Viral Video: महिलाओं को सम्मान करने और उन्हें अधिकार दिलाने के लिए ना जाने सरकार की तरफ से कितने नियम कानून बनाए गए हैं। आए दिन उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है जहां कथित तौर पर भुवनेश्वर का यह वीडियो बताया जा रहा है। बाइक पर पीछे बैठी महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी शख्स दिखाते हुए नजर आया यह देखकर शायद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाए। यही वजह है कि भुवनेश्वर वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स गुस्से में नजर आ रहे हैं।

सड़क पर खुलेआम महिला संग दरिंदगी दिखाती नजर आया शख्स

@rameshofficial0 एक्स चैनल से इस भुवनेश्वर वायरल वीडियो को शेयर करते हुए टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक्स यूज़र ने इस वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा, “बाइक चलाते हुए एक आदमी ने सरेआम महिला को पीटा। भुवनेश्वर के स्टूडियो स्क्वायर पर एक राहगीर द्वारा रिकॉर्ड की गई एक चौंकाने वाली घटना वायरल हुई है।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिनदहाड़े बाइक चलाते हुए एक आदमी अपनी पीछे बैठी हुई महिला को बार-बार मार रहा है। उसके बाल खींच रहा है। सड़क पर हो रहे इस तरह के हिंसक व्यवहार को देखने के बाद यूजर्स का खून खौल उठा।

Bhubaneswar Viral Video को लेकर लोगों ने की आवाज बुलंद

जहां भुवनेश्वर वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि सार्वजनिक जगह पर महिलाओं पर हमले और टॉक्सिक रवैया अब बंद होने चाहिए। जहां एक यूजर ने कहा, “यह सरासर अपराध है।” एक ने कहा, “हिंसा कहीं भी किसी भी तरह से नहीं सही है। ” एक यूजर ने कहा उड़ीसा पुलिस प्लीज इस पर एक्शन ले तो लोग पुलिस से इस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग और जांच के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं।

वहीं फिलहाल भुवनेश्वर वायरल वीडियो को 139000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bulandshahr Video

मई 18, 2026

Esophageal Cancer

मई 18, 2026

Rashmika Mandanna

मई 18, 2026

Viral Video

मई 18, 2026

Viral Video

मई 18, 2026

Welcome to the Jungle

मई 18, 2026