---Advertisement---

Bihar Viral Video: गर्मी में खीरे के नाम पर क्या आप खा रहे जहर, स्टेशन पर धांधली का नजारा देख रेलवे ने अपनाया सख्त रवैया

Bihar Viral Video: खीरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। आइए देखते हैं आखिर क्या हुआ प्लेटफार्म पर जिसने रेलवे को भी चकित कर दिया और इस पर एक्शन लिया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2026 2:26 अपराह्न

Bihar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Viral Video: गर्मी से बचने और खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए हम खीरे का सेवन करते हैं। कभी सलाद तो कभी रायता तो कभी सब्जी के साथ है इसका इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या यह आपके लिए हेल्दी है। कहीं आप भी तो मिलावटी खीरे का सेवन नहीं कर रहे हैं। बिहार के कटिहार का वीडियो देखने के बाद लोग यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे जिस पर रेलवे ने भी प्रतिक्रिया दी है। जहां खीरे में जिस तरह की मिलावट की जा रही है वह देखकर आप भी चौंक जाएंगे और बिहार वायरल वीडियो हैरान कर देने के लिए काफी है।

Bihar Viral Video में कैसे खीरे के नाम पर हो रहा बवाल

बिहार वायरल वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कैसे एक महिला खीरे को काटकर उसे हरे रंग में डुबो रही है और यह देखने के बाद निश्चित तौर पर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। अगर आप भी गर्मी में इसका लुत्फ उठाते हैं इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया कि “बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जान से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। खीरे बेचने वाली यह महिलाएं यात्रियों के खून में जहर खोल रही है लेकिन पूरा रेलवे प्रशासन और पुलिस स्टाफ आंखों पर पट्टी बांधकर सो रहा है।”

खीरे में मिलावट के वीडियो पर रेलवे ने दी प्रतिक्रिया

वहीं वायरल वीडियो के साथ आगे कहा गया, “आखिर रेलवे स्टेशन या ट्रेन में यात्रियों की सेहत की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। क्या कोई जिम्मेदार है।” जब यह वीडियो काफी वायरल हुआ तब इस पर रेलवे सेवा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है। वहीं बिहार वायरल वीडियो पर बाकी लोग भी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। जहां एक यूजर ने कहा यह अपराध है तो एक में लिखा कहीं भी हम सुरक्षित नहीं है।

@NCIBHQ X चैनल से शेयर किए गए वायरल वीडियो में 7400 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 9, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 9, 2026

कल का मौसम 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

Rain Alert 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 9, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026