---Advertisement---

Ghazipur Viral Video: लव मैरिज के बाद शैतान बना पति, पूरे खानदान के साथ गला दबाकर बीवी को पीटा, कारण जानकर होगा महाअफसोस

Ghazipur Viral Video: सोशल मीडिया पर बीवी को पूरे खानदान के साथ मिलकर पीटते पति का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।  लड़की की गर्दन पर ना सिर्फ लाते बरसाई जा रही हैं, इसके साथ ही उसके बाल पकड़कर भी मारा जा रहा है।  ये घटना उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 7, 2026 2:23 अपराह्न

Ghazipur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ghazipur Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक बेहद डरा देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर पति ने बीवी को पूरे खानदान के साथ मिलकर पीटा है। दोनों की लव मौरिज बताई जा रही है।  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जो भी इसे देख रहा है उसकी रुह कांप जा रही है। ये घटना दहेज के केस से जुड़ी हुई है।  वीडियो में पति अपनी बीवी के सिर पर पहले लात मारता है फिर जमीन पर गिरा-गिराकर मारने लगता है। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके साथ ही पीड़िता ने दरिंदे  बने पति को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है।

पति ने बीवी को पूरे खानदान के साथ मिलकर पीटा

बहू को पीटते ससुरालियां का ये वायरल वीडियो एक्स पर  खुरपेंच Satire नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘पूरा कन्नौजिया परिवार मिलकर एक विश्वकर्मा समाज की बेटी को सड़क कर घसीटकर पीट रहा है ,शादी के होने के बाद अभिषेक कनौजिया और उसका परिवार दहेज के लिए अपनी पत्नी के साथ जानवरों जैसा बर्ताव कर रहा है।

देखें वीडियो

इसका लूटा परिवार जेल में चक्की पिसते हुए मिलना चाहिए वरना क्या फायदा इतना महिला सम्मान का ढोल पीटने का।’   वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, पति अपनी बीवी को किस तरह से परिवार संग मिलकर बेरहमी से पीट रहा है। लेकिन इससे भी शर्मनाक बात ये है कि, वहां पर मौजूद  सभी लोग तमाशा देख रहे हैं कोई भी पीड़िता को नहीं बचा रहा है।

Ghazipur Viral Video  पर पुलिस ने की कार्रवाई

ससुरालियां के द्वारा पीटने के बाद  पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया है। जिसके बाद  पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए पति सहित  परिवार के 9 लोगों पर FIR को दर्ज किया है। इस मामले की जानकारी युवती ने मीडिया को भी दी। जिसमें वो बता रही है कि, दोनों की लव मैरिज हुई है। इसके बाद परिवार वाले दहेज की मांग कर रहे हैं।

देखें पोस्ट

मायके वालों ने ये कहकर साथ छोड़ दिया है कि, लव मैरिज की है तो खुद ही संभालें। बेबस युवती का वीडियो दिल दहला  देने वाला है। इस घटना पर की गई कार्रवाई की जानकारी गाजीपुर पुलिस ने एक्स पर दी है। जिसमें बताया गया है कि, 5 मई 2026 को थाना बिरनो में पीड़िता के द्वारा पति सहित 9 लोगों के खिलाफ केज दर्ज कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसेक साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026