---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: ‘कहां है यमराज…’ नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी तो सीएम योगी से ही बेबस मां ने किया सवाल, एक्शन में पुलिस

Ghaziabad Viral Video: 14 साल की लड़की जो दुकान समान लेने के लिए जाती है लेकिन उसके साथ कुछ इस तरह की घटना होती है जिसने उसकी मां को झकझोर कर रख दिया। वहीं हैरान कर देने मामले पर पुलिस ने इस तरह प्रतिक्रिया दी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 7, 2026 12:50 अपराह्न

Ghaziabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: 14 साल की नाबालिग लड़की जिसे शायद दुनियादारी का अंदाजा भी नहीं है और उसके साथ दुकान पर ही अभद्रता की गई। गाजियाबाद की यह घटना आपको झकझोर कर रख देगी जहां मां अपनी आवाज बुलंद करते हुए नजर आई। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पैगाम देती दिखी है। वहीं गाजियाबाद वायरल वीडियो में कथित तौर पर महिला इस बात का खुलासा करती है कि इसकी शिकायत नहीं दर्ज हो पा रही है। जिस पर डीसीपी ने अब प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं आखिर किस तरह से इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है।

वायरल वीडियो में मां ने सीएम योगी से किया तीखा सवाल

जहां तक गाजियाबाद वायरल वीडियो की बात करें तो यहां मां कहती नजर आती है कि सीएम योगी जी यह मैसेज आपके लिए है। आप कहते हैं हर मोड़ पर यमराज खड़े हैं। कहां हैं यमराज महिलाओं की सुरक्षा के लिए। 2.5 घंटे से थाने में खड़े हैं जहां मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह मेरी 14 साल की बेटी है यह दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी इसके साथ अभद्रता हुई जब इस बारे में प्रशांत चौधरी से कहा गया तो उसने हमें ही धमकाया और जान से मारने की धमकी दी कि गोली मार देंगे। महिला कहती है कि आपसे हमें उम्मीद है कि आप हमारी सुरक्षा करें।

मासूम के साथ हुई दरिंदगी सुन नहीं होगा यकीन

वहीं गाजियाबाद वायरल वीडियो में पीड़ित लड़की बताती हुई नजर आती है कि कैसे दुकान में उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। डीसीपी गाजियाबाद ने कहा उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कविनगर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Ghaziabad Viral Video पर पुलिस ने क्या लिया एक्शन

वहीं पुलिस कमिश्नर की तरफ से गाजियाबाद वायरल वीडियो को लेकर कहा गया कि “थाना कविनगर पर पीड़िता की माँ के द्वारा एक तहरीर दी गयी जिसमें उनके द्वारा बताया गया उनकी 14 वर्षीय पुत्री पड़ोस के परचून की दुकान पर गयी थी जहाँ दुकानदार द्वारा उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया गया इस सूचना पर थाना कविनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है । अभियुक्त बब्बल चौधरी तथा प्रशांत चौधरी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है । इस सम्बन्ध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।”

@surya_samajwadi x पर इस वीडियो को फिलहाल 26000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sugar

जून 24, 2026

कल का मौसम 24 June 2026

जून 23, 2026

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026