---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: घर में घुसे चोर का हुआ बुरा हाल, देखें कैसे अपने ही जाल में जान के पड़े लाले?

Ghaziabad Viral Video: सोशल मीडिया पर गाजियाबाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें घर के अंदर घुसा चोर गेट पर लगे लोहे के ग्रिल में फंस जाता है। इसके बाद उसकी जान हलक में अटक जाती है। इसे देख यूजर्स को बहुत हंसी आ रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 24, 2026 3:50 अपराह्न

Ghaziabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक  चोर घर में चोरी करने घुसा था। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है। उसकी जान हलक में अटक जाती है। वो चोरी भूल जान की भीख मांगना शुरु कर देता है। युवक की हालत देख वहां पर मौजूद लोग हंसने लगते हैं। वहीं, मजाक उड़ाते हुए वीडियो बनाने लगते हैं। ये घटना गाजियाबाद के शालीमार गार्डन की है। इसे जो भी देख रहा है उसे युवक की किस्मत पर अफसोस के साथ हंसी आ रही है। क्योंकि ये मामला आसमान से लटके खजूर पर अटके वाला है।

चोरी करना युवक को पड़ा भारी

शालीमार गार्डन से आया ये वायरल वीडियो Ghar Ke Kalesh ना एक्स हैंडल से पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘गाजियाबाद: चोर घर में घुसा, भागते समय गेट की तेज सलाखों में फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और शालीमार पुलिस को सौंप दिया।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक चोर बंद गेट के ऊपर लगी लोहे की नुकीली ग्रिल में फंस जाता है।

देखें वीडियो

इस दौरान वो खुद को बचाने की कोशिश करता है। लेकिन उसी में फंसता चला जाता है। युवक को डर है कि, कहीं नुकीले ग्रिल उसके लग ना जाएं। वहीं, बाहर खड़े पड़ोसी वीडियो बनाते हुए उसके मजे ले रहे हैं। जिस घर में चोर घुसा था उसमें कोई मौजूद नहीं था। लेकिन चोर को जरा भी अंदाजा नहीं था कि, उसकी ये हालत हो जाएगी। खबरों की मानें तो युवक नशे में घुत था। जिसके कारण वो खुद को चाहकर भी नहीं निकाल पा रहा था।

Ghaziabad Viral Video पर पुलिस ने क्या किया?

युवक की हालत को देख पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे मौके से पकड़कर अपने साथ ले गई। फिलहाल युवक सुरक्षित है। पुलिस ने चोर का मेडकिल कराकर मामले की जांच की और फिर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। युवक नाबालिक बताया जा रहा है। मकान मालिक के घर से कुछ चोरी नहीं हआ था। इसीलिए उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं कराया और छोड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देख यूजर्स काफी हंस रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Health

जून 15, 2026

Viral Video

जून 15, 2026

Sapna Choudhary

जून 15, 2026

Viral Video

जून 15, 2026

Viral Video

जून 15, 2026

Aamir Khan

जून 15, 2026