---Advertisement---

Mahoba Video: सड़क पर बेहोश पड़े तिवारी जी के लिए फरिश्ता बने इशहाक खान , इलाज कराने के बाद जो किया उसे देख भावुक हुए लोग

Mahoba Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के महोबा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हादसे का शिकार हुए तिवारी जी के लिए फरिश्ता बनकर इशहाक खान आए। इस घटना का वीडियो यूजर्स को काफी भावुक कर रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 23, 2026 5:51 अपराह्न

Mahoba Video
Follow Us
---Advertisement---

Mahoba Video: उत्तर प्रदेश के महोबा से एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर 84 साल के मुरलीधर तिवारी की मदद करने उस वक्त इशहाक खान आए जब लोग तमाशा देख रहे थे।महोबा जिले के शेखू नगर मोहल्ले में मुरलीधर तिवारी किसी काम से निकले थे। लेकिन उनके पैर में चोट लग गई और वो बेहोश होकर गिर गए। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन बूढ़े आदमी की किसी ने भी मदद नहीं की, लेकिन जब इसकी जानकारी उनके 10 साल पुराने दोस्त इशहाक खान को हुई तो वो मदद करने दौड़ पड़े। इलाज के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके कारण उनका वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इशहाक खान और मुरलीधर तिवारी की दोस्ती छू रही लोगों का दिल

महोबा से आयी इशहाक खान और मुरलीधर तिवारी की दोस्ती का ये वीडियो Narendra Pratap नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘आज की सबसे शानदार तस्वीर!उत्तरप्रदेश- महोबा के मुरलीधर तिवारी (86) बाजार निकले। बीच रास्ते सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गये। तिवारी जी सड़क पर पड़े थे और दर्जनों तमाशबीन खड़े थे। यह बात मुरलीधर तिवारी के दोस्त इशहाक तक पहुंची। वह मौके पर आये। तिवारी को उठाया, अस्पताल ले गये। इलाज कराया और अपने हाथों से चप्पलें पहनाकर तिवारी को घर तक लेकर आये।’

Mahoba Video में दिखी सच्ची दोस्ती

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, इशहाक खान ने अपनी दोस्ती का फर्ज अदा करते हुए मुरलीधर तिवारी की पूरी मदद की और फिर अपने हाथों से चप्पल पहनाई । इशहाक खान और मुरलीधर तिवारी की दोस्ती 10 साल पुरानी हैं। दोनों पड़ोसी बताए जाते हैं। इशहाक खान और मुरलीधर तिवारी  की इस दोस्ती को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 11, 2026

Jhansi Viral Video

जून 11, 2026

Poonam Pandey

जून 11, 2026

Welcome To The Jungle

जून 11, 2026

Bahraich News

जून 11, 2026

Elvish Yadav

जून 11, 2026