---Advertisement---

Viral Video: लालच में चूर TTE दिन दहाड़े ट्रेन में कर रहा था वसूली, देखें फिर कैसे बहादुर यात्री ने अरमानों पर फेरा पानी?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक टीटीई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बिना रसीद दिए यात्रियों से वसूली कर रहा है और चोर रास्ता दिखा रहा है। लेकिन तभी वहां पर मौजूद अन्य यात्री ने उसकी पोल खोल दी। इस घटना पर रेलवे की तरफ से चिंता जाई गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 7, 2026 12:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन के अंदर कभी-कभी यात्रियों के द्वारा मनमानी और दबंगाई की जाती है तो कभी रेलवे के खुद के कर्मचारी गरीब लोगों को तंग करते हुए दिखते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन रेलवे के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद भारतीय रेलवे प्रशासन के द्वारा एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन उसके बाद भी इस तरह की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे टीटीई के द्वारा दिन दहाड़े  यात्रियों से वसूली की जा रही है। इसके साथ ही  बचने का चोर रास्ता भी बताया जा रहा है। रेलवे कर्मचारी की इस हरकत को देख वहां पर मौजूद  एक युवक हिम्मत दिखाता है और लालची कर्मचारी के अरमानों पर पानी फेर देता है। इस घटना पर प्रशासन ने भी प्रतिक्रिया दी है।

ट्रेन में टीटीई ने यात्रियों से की वसूली

ट्रेन में दिन दहाड़े वसूली करते टीटीई के  वायरल वीडियो को Rahul Saini नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘TT ने ट्रेन में 700 रुपए लिया…रसीद नहीं दिया..दिन दहाड़े सबके सामने वसूली करते साहब कैमरे में कैद हो गए है….!क्या लगता है टीटी साहब नपेंगे….?’  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि,टीटीई यात्री के पास खड़ा है।

देखें वीडियो

वहीं, वीडियो बना रहा युवक कह रहा है कि, तुमने 700 रुपए जब लिए हैं तो रसीद क्यों नहीं दी है?  इसके बाद वो सवाल उठाते हुए कहता है कि, तुम इसे दूसरे गेट से उतरने के लिए क्यों कह रहे हो?  जब युवक के द्वारा एक के बाद एक करके सवाल दागे जाते हैं तो टीटीई के चेहरे का रंग उतर जाता है। युवक की हिम्मत को देखते हुए वो रसीद देने की बात करता है।  इसके बाद लड़का ट्रेन की हालत दिखाता है। ये घटना 6 मई को एक्स पर अपलोड की गयी था। इस वीडियो पर 78000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Viral Video पर रेलवे ने दी प्रतिक्रिया

ट्रेन के अंदरे रेलवे के सरकारी कर्मचारी की इस वसूली को देख यूजर्स का गुस्सा फूट गया है वो उस पर तुरंत एक्शन चाहते हैं।

देखें पोस्ट

वहीं, जब इस घटना का वीडियो वायरल होते हुए जब रेलवे तक पहुंचा तो उनकी तरफ से मामले पर चिंता जताते हुए लिखा गया, ‘यह देखकर हमें चिंता हुई है। कृपया घटना की तारीख, ट्रेन नंबर और मोबाइल नंबर शेयर करें—बेहतर होगा कि आप यह जानकारी DM के ज़रिए भेजें। आप अपनी शिकायत सीधे https://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी शीघ्र निवारण के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।’ /ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अगस्त 9, 2026

Gurugram Viral Video

अगस्त 9, 2026

Mahesh Babu

अगस्त 9, 2026

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026