---Advertisement---

Viral Video:शादी के लिए पैसे जुटाते बेबस बाप को टकटकी लगाकर देखती रही दुल्हन, देखें दहेज की कलेजा चीरती वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर बेबस पिता और दुल्हन बनी उसकी बेटी का एक कलेजा चीरने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पल को देख लोग काफी भावुक हो रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 6, 2026 2:57 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:   एक पिता अपनी बेटी की शादी में अपनी जिंदगीभर की कमाई लगा देता है। लेकिन उसके बाद भी बहुओं को दहेज के लिए ताने सुनने पड़ते हैं। ये एक ऐसा सच है कि, जिससे लगभग हर पिता को गुजराना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही बेबस पिता का वीडियो वायरल हो रहा है। वो बेटी की शादी के दिन पैसे जुटा रहा है। इस  दौरान उसके चेहरे पर मजबूरी और मायूसी साफ देखी जा सकती है। अपने पिता के इस दर्द और परेशानी वहां पर खड़ी दुल्हन महसूस कर रही है और टकटकी  लगाकर देख रही है। ये पल कलेजा चीरने वाला है।  इंटरनेट पर लड़की की शादी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बेटी की शादी में बेबस दिखा बाप

पिता को बेबस होकर देखती दुल्हन के इस वायरल वीडियो को ʀᴜᴅʜʀᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन पर लिखा है, ‘कितनी बेबसी होती है उस बाप की अपनी औलाद के लिए  जो अपनी बेटी की शादी में अपनी पूरी जिंदगी की कमाई लगा देता है, हर सपना और हर बचत उस एक दिन के लिए जोड़ देता है, और फिर वही ससुराल वाले ताने मारते हैं, बहू अपने साथ क्या लेकर आई है दहेज में?’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक पिता के द्वारा शादी में पैसे जुटाए जा रहे हैं। गरीब आदमी के चेहरे पर पैसों को गिनते हुए मायूसी और बेबसी साफ देखी जा सकती है। वहीं, दूसरी तरफ दुल्हन बनकर खड़ी उसकी बेटी टकटकी लगातार देख रही है। उसे अपने पिता की गरीबी और बेबसी साफ दिख रही है।  लेकिन वो समाज के गंदे दहेज सिस्टम के आगे मजबूर खड़ी है।

Viral Video देख यूजर्स को दहेज पर आ रहा गुस्सा

पिता और बेटी के दुख को दिखाता ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 5 मई को अपलोड किया गया था। इस पर 38000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। वो दहेज के लोभियों पर जमकर भड़ास निकल रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘एक पिता के लिए बहुत मुश्किल पल होता है’। दूसरा लिखता है, ‘पिता अपने बच्चों के सिए सबकुछ कुर्बान कर देता है’। तीसरा लिखता है, और लोग कहते हैं ये दहेज नहीं बल्कि गिफ्ट है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अगस्त 9, 2026

Gurugram Viral Video

अगस्त 9, 2026

Mahesh Babu

अगस्त 9, 2026

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026